विज्ञापन

यूपी: प्रधानमंत्री मोदी से मिले RLD अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, बागपत के घेवर का स्वाद चखाया, खासियत भी बताई

आरएलडी के चीफ जयंत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को बागपत की मशहूर घेवर मिठाई भी खिलाई.

यूपी: प्रधानमंत्री मोदी से मिले RLD अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, बागपत के घेवर का स्वाद चखाया, खासियत भी बताई
जंयत चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप के बीच आरएलडी के चीफ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान चौधरी ने पीएम मोदी को अमीनगर सराय की घेवर मिठाई भी खिलाई. चौधरी ने इस मिठाई की खासियत भी पीएम मोदी को बताई. उन्होंने इस दौरान कौशल विकास और कृषि योजनाओं की भी चर्चा पीएम मोदी के साथ की. 

अखिलेश ने दिया था चवन्नी-रुपया वाला बयान 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चवन्नी का रुपया बना देने वाले बयान से मचे सियासी बवाल के बीच जयंत चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. बुधवार को हुई इस मुलाकात को यूपी के चुनावी समर से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 

गठबंधन पर वार-पलटवार

अखिलेश यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि जाने कहां-कहां से आ गए लोग गठबंधन बनाने. हमने चवन्नी का रुपया बना दिया था, तब भी हमें छोड़ कर चले गए वो. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सपा छोड़ दी है लेकिन उनकी पार्टी ने 'जनता के साथ गठबंधन करने, सामाजिक न्याय स्थापित करने, लोगों पर भरोसा करने, उन्हें सम्मान देने और जनता हमारा समर्थन करेगी' का संकल्प लिया है. उल्लेखनीय है कि चौधरी बाद में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गए थे और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं.

जयंत चौधरी का भी निशाना 

अखिलेश के बयान के जवाब में जयंत चौधरी ने एक्स पर बिना नाम लिए पलटवार किया था. उन्होंने लिखा कि सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते, कोई बात नहीं थी…जाट समाज को टारगेट करना और कहना एबीसीडी हमने सिखाई? मैं इस अहंकार को देख चुका हूं करीब से, और मानता हूं ऐसा आचरण सिर्फ पतन लाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayant Choudhary, PM Narendra Modi, Up Political News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com