राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार सफर के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र में गुड़लिया के पास अहमदाबाद से दिल्ली जा रही वोल्वो स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में करीब तीन दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. जयपुर बांदीकुई 4C लिंक एक्सप्रेस वे के पिलर संख्या 6.2 पर यह पूरा हादसा हुआ.
जयपुर होते दिल्ली जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि बस अहमदाबाद से रवाना होकर जयपुर होते हुए दिल्ली की ओर जा रही थी. रातभर सफर करने के कारण बस में सवार अधिकांश यात्री उस समय गहरी नींद में थे. अचानक बस एक ट्रक से टकरा गई. जोरदार टक्कर के साथ तेज धमाका हुआ तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कुछ यात्री घबराकर अपनी सीटों से गिर पड़े जबकि कई यात्रियों को टक्कर के कारण चोटें आईं.
बस ड्राइवर की मौके पर मौत
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया. घायलों को तत्काल राजकीय जिला अस्पताल दौसा पहुंचाया गया. इस हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है. जबकि हादसे में 29 यात्री घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हादसा सुबह करीब 7 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के गुड़लिया गांव के पास हुआ. बताया गया कि माईमाई ट्रैवल्स की बस अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक में बस जा टकराई. पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है.
जुलाई में भी बस और ट्रेलर में हुई थी टक्कर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में लगातार गंभीर सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. इससे पहले जुलाई में भी कोलवा थाना क्षेत्र में बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत हुई थी. उस हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई थी जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे. ऐसे में इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
यह भी पढे़ं-
जिस कमरे में 2 दिन सोए परिजन, उसी में बक्से से मिली 2 लाशें; बचने के लिए बनाया 'दृश्यम' वाला प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं