विज्ञापन

'नेपाल बाढ़ में लापता 500 विदेशियों में से 300 भारतीय', NDTV अन्वीक्षा के मंच से बोले नेपाल के विदेश मंत्री

NDTV Anviksha: Ideas Across Borders: 27 अगस्त को नेपाल से शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड का 'अन्वीक्षा' डायलॉग सीरीज. इसका मकसद ऐसी बातचीत शुरू करना है, जिसमें देश खुद अपनी कहानी बता सकें.

'नेपाल बाढ़ में लापता 500 विदेशियों में से 300 भारतीय', NDTV अन्वीक्षा के मंच से बोले नेपाल के विदेश मंत्री
NDTV World Anviksha India-Nepal Dialogue में शामिल हुए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल
  • काठमांडू में आज ‘NDTV अन्वीक्षा' नाम की नई वैश्विक बातचीत की सीरीज शुरू हुई, इसमें नेपाली विदेश मंत्री हुए
  • शिशिर खनाल ने बताया कि नेपाल बाढ़ में लापता हुए 400 से ज्यादा विदेशियों में लगभग 300 भारतीय शामिल हैं
  • उन्होंने भारत को थैंक्यू कहते हुए बताया कि कोई भी देश उसी तरह की मदद की उम्मीद करता है, जैसा भारत कर रहा है

नेपाल में आपदा है और भारत का एक वादा है- हम मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहेंगे. काठमांडू में NDTV वर्ल्ड ने आज, 27 अक्टूबर को ‘एनडीटीवी अन्वीक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स' नाम की नई वैश्विक बातचीत की सीरीज शुरू की और यहां यही मैसेज सबसे उपर था. यहां 'बदलती दुनिया में नेपाल की विदेश नीति' विषय पर हुई पहले सेशन में मंच से नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत के फौरी मदद से लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने यहां बताया कि लापता हुए 500 से ज्यादा विदेशियों में लगभग 300 भारतीय शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से दुनिया भर की सरकारों के संपर्क में भी रहा हूं और कोई भी देश उसी तरह की मदद की उम्मीद करता है, जैसा भारत कर रहा है.

विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने 'अन्वीक्षा' डॉयलॉग सीरिज शुरू करने के लिए NDTV का आभार जताया और कहा कि काठमांडू में इस तरह की बातचीत का यह पहला आयोजन है.

जेन-जी की ताकत और भारत-नेपाल सीमा विवाद

जेन जी की ताकत पर बात करते हुए शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल की मौजूदा सरकार "जेन Z आंदोलन" का नतीजा है. उन्होंने पिछले साल हुए उन प्रदर्शनों का जिक्र किया जिनकी वजह से केपी शर्मा की सरकार गिर गई थी और नए चुनाव हुए, जिनमें बालेन शाह की सरकार की जीत हुई. भारत के साथ सीमा विवाद के बारे में पूछे जाने पर शिशिर खनाल ने कहा कि दो पड़ोसियों के बीच समस्याएं होना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा, "लेकिन मैं यह देखना चाहता हूं कि हमारे तंत्र (मैकेनिज्म) अक्सर बैठकें करें. मुझे बहुत खुशी है कि पिछले कुछ महीनों में नेपाल और भारत के तंत्रों ने काम करना शुरू कर दिया है."

जब नेपाल अचानक आई बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है, NDTV सबसे पहले ग्राउंड पर मौजूद है और इस मुश्किल वक्त में नेपाल के लोगों की आवाज बनकर खड़ा है. इवेंट शुरू होने से पहले नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. 

भारत-नेपाल डॉयलॉग में दोनों देशों के नेता, अधिकारी, डिप्लोमेट, कारोबारी, रणनीतिक विशेषज्ञ और कला-संस्कृति व खेल जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं. बातचीत में नेपाल की बदलती राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज के साथ भारत के साथ उसके रिश्तों और क्षेत्र में उसकी भूमिका पर भी चर्चा होगी. यह खास इवेंट सिर्फ भारत-नेपाल रिश्तों पर होने वाली सामान्य चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें नेपाल को उसकी अपनी आवाज, सोच, सपनों और भविष्य की योजनाओं के साथ समझने की कोशिश होगी. 

यह भी पढ़ें: एक नया सफर, एक बड़ा मकसद, आज NDTV 'अन्वीक्षा' का काठमांडू में भारत-नेपाल संवाद से शुभारंभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Anviksha, NDTV Anviksha Nepal, NDTV Anviksha: Ideas Across Borders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com