विज्ञापन

क्या रक्षाबंधन के दिन भी होगी बारिश? जानिए 28 अगस्त तक के मौसम का हाल

25 और 26 अगस्त को कोटा, भरतपुर, जयपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है जबकि उदयपुर, अजमेर तथा शेखावाटीके कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

क्या रक्षाबंधन के दिन भी होगी बारिश? जानिए 28 अगस्त तक के मौसम का हाल
बारिश के मौसम में अजमेर के आनासागर झील की कुछ दिन पहले की तस्वीर
IANS

राजस्थान में मानसून सक्रिय बना हुआ है. झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं मानसून ट्रफ लाइन जम्मू, देहरादून और कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 120 मिलीमीटर बारिश नादौती, सवाई माधोपुर में दर्ज हुई.

25-26 अगस्त को इन इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उदयपुर और अजमेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने आज, 25 अगस्त को नागौर, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, ब्यावर, टोंक, सवाई माधोपुर एवं करौली जिलों तथा आस-पास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा अलवर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एवं कोटा जिलों तथा आस-पास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

27 अगस्त से बारिश में कमी

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में फिर कमी आने की संभावना है. हालांकि 27 और 28 अगस्त को कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर

पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहने का अनुमान है.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार फिलहाल पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-: फर्जी पेपर पर ₹2395 करोड़ भेज दिए विदेश, जयपुर के CA के खिलाफ FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Weather, Rakshabandhan, Rajasthan Monsoon, Rajasthan Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com