Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के कई इलाकों में मानसून अभी भी सक्रिय है. मौसम विभाग ने गुरुवार (27 अगस्त) को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में लगातार बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना जताई गई है. हालांकि, इन सबके बीच कोटा, उदयपुर और भरतपुर के संभाग में 2 दिन कहीं-कहीं बारिश की उम्मीद है.
कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने 26 अगस्त के बुलेटिन में बताया कि आज झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, मानसून ट्रफ लाइन जम्मू, देहरादून और संबंधित दबाव क्षेत्र से होकर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से राज्य में मानसूनी हवाओं का असर धीमा पड़ने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस मौसमी बदलाव के चलते आज से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियों में दोबारा कमी आने की संभावना है.
2 दिन कहां-कहां होगी बारिश
हालांकि, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों मे आज कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Photo Credit: X@IMDJaipur
इन जिलों में 3 घंटे में बारिश का अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, अगले 3 घंटे में सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, करौली, अजमेर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा जिलों व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
यह भी पढ़ें-
क्या रक्षाबंधन के दिन भी होगी बारिश? जानिए 28 अगस्त तक के मौसम का हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं