विज्ञापन

राजस्थान: 19 निकायों में चुनाव की तारीख बदली, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है. 19 निकायों के चुनाव तारीखों में बदलाव किया गया है.

राजस्थान: 19 निकायों में चुनाव की तारीख बदली, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश
19 निकायों में चुनाव की तारीख बदली
IANS

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में 19 निकायों के चुनाव तारीख में बड़ा बदलाव हुआ है. राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बदला चुनाव कार्यक्रम जारी किया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, निकायों के चुनावी कार्यक्रम में बदलाव का फैसला भादवी अमावस्या के चलते लिया गया है. नए आदेश के तहत पहले चरण वाली निकायों का मतदान अब दूसरे चरण में और दूसरे चरण वाली निकायों का मतदान पहले चरण में कराया जाएगा. बताया गया कि भादव अमावस्या के मौके पर वार्षिक पूजा अर्चना के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु झुंझुनूं आते हैं.

भादव अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु आते झुंझुनूं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 19 निकायों के चुनावी कार्यक्रम में बदलाव के लिए झुंझुनूं जिले के कलेक्टर को पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया कि 10-11 सितंबर को को मंदिरों में भादव अमावस्या की वार्षिक पूजा अर्चना में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु झुन्झुनू में आते हैं.

वार्षिक पूजा अर्चना के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाती है. मंदिरों के आस पास स्थित भवनों में नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. ऐसे में झुंझुनूं जिले की 19 नगरीय चिकायों के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अब किस निकाय में कब होगा चुनाव?

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कहा गया कि नए आदेश के तहत पहले चरण वाली निकायों का मतदान अब दूसरे चरण में और दूसरे चरण वाली निकायों का मतदान पहले चरण में कराया जाएगा. इसके तहत झुंझुनूं नगर परिषद, बगड़, नवलगढ़ सहित 9 निकायों में अब पहले चरण के तहत 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि पिलानी, चिड़ावा, सूरजगढ़ समेत शेष 10 निकायों में दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को मतदान होगा. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का कैसे होगा चयन? जयपुर की बैठक में बनी रणनीति

CJP का दावा- आशुतोष रांका पर हमला करने वाला BJP कार्यकर्ता, तस्वीरें भी कीं शेयर

'आपका टाइम खत्म हो चुका', शिक्षा मंत्री को आशुतोष रांका की दो टूक, अभिजीत दीपके बोले- जयपुर जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Nagar Palika Chunav, Rajasthan Nikay Election, Rajasthan Nikay Election 2026, Rajasthan Nikay Chunav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com