सीजेपी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में बीजेपी कार्यकर्ता पर आरोप लग रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने अपने लोग भेज कर यह सब करवाया. दावा किया जा रहा है कि हमलावर लालचंद बीजेपी पार्टी का सदस्य है. इसके बाद से सियासत गरमा गई है. इस बारे में बगरू विधायक कैलाश शर्मा का कहना है कि गांववाले मना कर चुके थे, क्योंकि आप वहां उन्हें कह रहे थे कि गांव के बाहर देख लेंगे. उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह 150 आदमी, मोबाइल फोन लेकर गये और गांववालों ने उनसे सवाल-जवाब किए. इसके बाद ग्रामीणों ने ही उन्हें बाहर निकाला है.
बीजेपी विधायक बोले- बात करनी थी तो मंदिर जाते
बीते दिन जयपुर में आशुतोष रांका कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर कंवरपुरा (जयपुर) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर विजिट करने पहुंचे थे. इसके बाद वहां पर ग्रामीणों ने उन्हें रोका. माहौल तनावपूर्ण हो गया. कुछ लोगों ने पथराव भी किया. इस मामले में बीजेपी विधायक का कहना है कि अगर इन्हें बात करनी थी तो वहां राम जी का मंदिर है. वहां जाते, नमन करते. बातचीत करते, गांव वाले जलपान भी करवाते.
MLA ने आशुतोष रांका ही बताया जिम्मेदार
कैलाश वर्मा का कहना है कि गांववाले सुबह से ही कह रहे थे कि हमें कोई बाहरी अपने गांव में नहीं चाहिए. आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि वे लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे, जिन्होंने यह गुंडागर्दी की है. उन्होंने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है. उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे में स्कूल में निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है और सभी लोग जिन्होंने हिंसा की है, उनपर कार्रवाई नहीं होती है तो वे प्रोटेस्ट करेंगे.
वहां तो 50 लालचंद है- बीजेपी विधायक
लालचंद शर्मा के सवाल पर विधायक ने कहा कि लालचंद भाजपा का कार्यकर्ता है. उसके जैसे 50 लालचंद वहां पर हैं. वह अच्छा व्यक्ति है, लेकिन इन लोगों का रवैया ठीक नहीं था. इसलिए वहां पर आम ग्रामीणों ने विरोध किया. अगर स्कूल की इतनी पड़ी है तो मैं बातचीत करने के लिए तैयार हूं. ये लोग बैठकर बातचीत करें. यह क्या तरीका है, "सोशल मीडिया पर आप कह रहे हैं कि 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं. धमका रहे हैं क्या?"
यह भी पढ़ेंः जयपुर के जिस स्कूल में आशुतोष रांका के पहुंचने पर हुआ बवाल, वो गाय के तबेले में चल रहा, झाडू़ लगाती दिखी छात्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं