विज्ञापन

14 लाख लेकर JEN भर्ती परीक्षा के दिए पेपर, मानेसर में बुक किया था कमरा

पेपर लीक के आरोपी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध कराने के बदले 14 रुपये लाख सीधे तौर पर लिए थे.गिरोह के मुख्य सदस्य एमएम सिंह यादव के कहने पर जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में अभ्यर्थियों को ठहराने के लिए मकान भी उपलब्ध कराया था.

14 लाख लेकर JEN भर्ती परीक्षा के दिए पेपर, मानेसर में बुक किया था कमरा
14 लाख लेकर JEN भर्ती परीक्षा के दिए पेपर

राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (JEN) भर्ती परीक्षा 2020 पेपर लीक मामले में एसओजी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसओजी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने JEN भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध कराने के लिए 14 लाख रुपये सीधे तौर पर लिए थे. फिहाल एसीओजी की टीम ने परीक्षा से पहले लीक पेपर उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. 

21 सितंबर 2021 को हुई थी परीक्षा

जेईएन भर्ती की यह परीक्षा 12 सितंबर 2021 को आयोजित हुई थी. पेपर लीक प्रकरण की जांच के दौरान जनवरी 2026 में मामला दर्ज किया गया था. SOG के ADG विशाल बंसल ने बताया कि पेपर लीक गिरोह के सदस्य एमएम सिंह यादव, निवासी बानसूर, को पूर्व में भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस के मुताबिक वह पूर्व में कई भर्ती परीक्षाओं में गिरफ्तार हो चुका है और जयपुर में विभिन्न शराब गोदामों का लोडिंग-अनलोडिंग का ठेका भी लेता था. जांच में एमएम सिंह यादव की पहचान अभिषेक खंडेलवाल से होने की बात सामने आई.

लीक पेपर के बदले लिए 14 लाख रुपये

अभिषेक का छोटा भाई भी एमएम सिंह यादव के शराब गोदाम पर मैनेजर के रूप में काम करता था. आरोप है कि अभिषेक खंडेलवाल ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध कराने के बदले करीब 14 लाख रुपये सीधे लिए थे. पुलिस के अनुसार एमएम सिंह यादव ने परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थियों को जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में बुलाया था.

अभिषेक खंडेलवाल ने उसके लिए राजीव विहार कॉलोनी में किराये पर मकान भी उपलब्ध कराया था. मामले में एएसजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक खंडेलवाल को 10 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया. आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. SOG अब पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अभ्यर्थियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं-

सांवले रंग पर ससुराल वाले मारते थे ताना, सेल्‍समैन ने आत्‍महत्‍या की; चार पन्‍नों का म‍िला सुसाइड नोट 

6 बार जेल जाकर सीखा पुल‍िस का बर्ताव, बाहर आया तो फर्जी अध‍िकारी बन अपराध‍ियों से करने लगा वसूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEN Paper Leak, JEN Paper Leak Case, JEN Paper Leak Case Update, Rajasthan News, JEN Paper Leak Accussed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com