विज्ञापन

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल... कोविड की वैक्‍सीन कहां लगवाई, जाति भी पूछी जाएगी? लिस्‍ट जारी

इन सवालों में व्‍यक्ति के नाम, काम, धर्म, भाषा, बच्‍चों की संख्‍या, मोबाइल नंबर, आधार, पासपोर्ट नंबर वगैरह शामिल हैं. जनगणना के दौरान जाति भी पूछी जाएगी. सवालों की सूची में 10वां सवाल जाति से जुड़ा है.

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल... कोविड की वैक्‍सीन कहां लगवाई, जाति भी पूछी जाएगी? लिस्‍ट जारी
Census 2027 Questions List: जनगणना में क्‍या-क्‍या पूछा जाएगा?
(NDTV File Photo)

देश में जनगणना (Census of India 2027) के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की सूची जारी कर दी है. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार, 14 अगस्‍त को नोटिफिकेशन जारी किया. इन सवालों में व्‍यक्ति के नाम, काम, धर्म, भाषा, बच्‍चों की संख्‍या, मोबाइल नंबर, आधार, पासपोर्ट नंबर वगैरह शामिल हैं. जनगणना के दौरान जाति भी पूछी जाएगी. सवालों की सूची में 10वां सवाल जाति से जुड़ा है. इसमें पूछा जाएगा कि व्‍यक्ति एससी या एसटी यानी अनुसूचित जाति या जनजाति से है या नहीं. इसमें अन्‍य पिछड़ा वर्ग या सामान्‍य का विकल्‍प नहीं है. 

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना के दौरान लोगों की गिनती के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची नोटिफाई की है, जिनमें जाति और कोविड टीकाकरण का स्थान जैसे सवाल भी शामिल हैं. देश के महापंजीयक (Registrar General) मृत्युंजय कुमार नारायण के आदेश से जारी सूची में सभी सवालों की जानकारी दी गई है, जैसे कि क्या व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है और उसकी जाति क्या है. 

कहां कब से शुरू होगी जनगणना?

जनगणना की प्रक्रिया बर्फबारी वाले इलाकों में एक सितंबर से शुरू होगी. इस महीने की शुरुआत में जारी एक गजट नोटिफिकेशन में बताया गया था कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों की गिनती एक से 30 सितंबर के बीच होगी. देश के बाकी हिस्सों में लोगों की गिनती अगले साल शुरू होगी. 

खुद से भी भर सकते हैं डिटेल 

आदेश में कहा गया है, 'जनगणना कराने के लिए, घर-घर जाकर लोगों की गिनती शुरू होने यानी 1 सितंबर से ठीक पहले, 17 से 31 अगस्त तक खुद से जानकारी भरने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी शामिल होगा.

अब सवालों की लिस्‍ट देख लीजिए

  1. व्यक्ति का नाम | Name of the person
  2. परिवार के मुखिया से संबंध | Relationship to head
  3. लिंग | Sex
  4. जन्म तिथि और आयु (पूर्ण वर्षों में) | Date of Birth and Age (in completed years)
  5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति | Current Marital Status
  6. विवाह के समय आयु (पूर्ण वर्षों में) | Age at Marriage (in completed years)
  7. जीवनसाथी का नाम | Spouse Name
  8. घोषित राष्ट्रीयता | Nationality as declared
  9. धर्म | Religion
  10. अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति | Scheduled Caste (SC)/ Scheduled Tribe (ST)/Caste
  11. पिता का नाम, डिटेल| Father's Particulars
  12. माता का नाम, डिटेल| Mother's Particulars
  13. दिव्यांगता | Disability
  14. मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं | Mother Tongue and other languages known
  15. साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति | Literacy and digital literacy status
  16. शैक्षिक संस्थान में उपस्थिति | Status of attendance in educational institution
  17. प्राप्त उच्चतम शैक्षिक स्तर और स्ट्रीम/विषय | Highest educational level attained and Stream/Discipline
  18. पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया | Worked any time during last year
  19. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी | Category of economic activity
  20. व्यवसाय | Occupation
  21. उद्योग, व्यापार या सेवा की प्रकृति | Nature of industry, trade or service
  22. श्रमिक की श्रेणी | Class of worker
  23. गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-श्रमिक के लिए) | Non-economic activity (for marginal, semi-marginal and non-worker)
  24. काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-श्रमिक के लिए) | Seeking or available for work (for marginal, semi-marginal and non-worker)
  25. कार्यस्थल तक यात्रा | Travel to place of work
  26. जन्म स्थान | Birth place
  27. अंतिम निवास का स्थान | Place of last residence
  28. प्रवास का कारण | Reason for migration
  29. अंतिम प्रवास के बाद से इस गांव/शहर में रहने की अवधि | Duration of stay in this village/town since last migration
  30. स्थायी आवासीय पता | Permanent Residential Address
  31. वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) | Number of children surviving at present (for currently married, widowed, divorced and separated women only)
  32. अब तक पैदा हुए जीवित बच्चों की कुल संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) | Number of children ever born alive (for currently married, widowed, divorced and separated women only)
  33. पिछले एक वर्ष के दौरान पैदा हुए जीवित बच्चों की संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित महिलाओं के लिए) | Number of children born alive during last one year (for currently married women only)
  34. कोविड-19 टीकाकरण का स्थान | Place of Covid-19 Vaccination
  35. बैंक खातों की कुल संख्या | Total number of Bank Accounts
  36. मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो) | Mobile Number (if available)
  37. आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो) | Aadhaar Number (if available)
  38. वोटर आईडी नंबर (यदि उपलब्ध हो) | Voter ID Number (if available)
  39. पासपोर्ट नंबर (यदि भारतीय पासपोर्ट धारक हों) | Passport Number (if Indian Passport holder)
  40. ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं | Availability of Driving License

ये भी पढ़ें: लाल किला, चांदनी चौक, रिंग रोड... दिल्‍ली में कहां-कहां नो एंट्री, रूट डायवर्जन, पढ़ लें 15 अगस्त की ट्रैफिक एडवाइजरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Census 2027, Census 2027 All Details, Census 2027 Dates India, Census 2027 Questions List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com