विज्ञापन

बीकानेर में CBI ने दो रेलवे कर्मचारियों को दबोचा, 48 करोड़ के टेंडर के बिल पास करने के लिए ले रहे थे रिश्वत

बीकानेर में सीबीआई के रेलवे के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया है.

बीकानेर में CBI ने दो रेलवे कर्मचारियों को दबोचा, 48 करोड़ के टेंडर के बिल पास करने के लिए ले रहे थे रिश्वत

राजस्थान के बीकानेर शहर में सीबीआई ने दो रेलवे कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों ने कोलकाता की एक कंपनी से बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी. सीबीआई के पास शिकायत आई थी कि इस कंपनी से 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल को क्लियर करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को ट्रैप कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद रेलवे विभाग में हडकंप मच गया है और सीबीआई अब गहराई से दस्तावेजों की जांच कर रही है.

सीबीआई ने किया ट्रैप

सीबीआई ने बीकानेर में सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और राकेश को 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. सीबीआई के पास शिकायत आई थी कि 
कोलकाता की MRT कंपनी के बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी गई है. घूस की डिमांड करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल पास करने को लेकर की गई थी. सीबीआई की जयपुर शाखा ने इसके बाद शिकायत का सत्यापन करवाया.

सीबीआई ने इसके बाद दोनों कर्मचारियों को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद कंपनी का एक कर्मचारी रेलवे दफ्तर में दोनों रेलवे कर्मचारियों को रिश्वत देने पहुंचा. उसने जैसे ही पैसे दिए वैसे ही सीबीआई की टीम वहां पहुंच गई और कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही, कंपनी की ओर से रिश्वत देने पहुंचे कार्मिक नवल किशोर से भी पूछताछ की जा रही है.

मची अफरा-तफरी

बीकानेर में सीबीआई की इस बड़ी कार्रवाई के बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया है. ऐसी जानकारी है कि सीबीआई अब दोनों आरोपी कर्मचारियों के आवास पर भी जांच कर रही है. साथ ही रेलवे विभाग के एकाउंट्स और इंजीनियरिंग विभाग में भी अफरा-तफरी का माहौल है. समझा जा रहा है कि दस्तावेजों की छान-बीन और आरोपियों से पूछताछ के बाद  इस मामले में और भी नई जानकारियां सामने आ सकती हैं और दूसरे लिप्त लोगों का भी पता चल सकता है.

ये भी पढ़ें-: 14 लाख लेकर JEN भर्ती परीक्षा के दिए पेपर, मानेसर में बुक किया था कमरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Railway, Bribery, Rajasthan News, Bikaner News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com