विज्ञापन

NEET पेपर लीक मामले में NSUI ने किया जयपुर में विशाल पैदल मार्च, भारी संख्या में छात्रों ने किया प्रदर्शन

मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार, NTA और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया.मार्च के दौरान छात्रों ने “NTA बैन करो”, “पेपर लीक बंद करो” और “ धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो” जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया.

NEET पेपर लीक मामले में NSUI ने किया जयपुर में विशाल पैदल मार्च, भारी संख्या में छात्रों ने किया प्रदर्शन
NTA के खिलाफ प्रदर्शन
Rajasthan:

NEET पेपर लीक मामले को लेकर  NSUI ने जयपुर में विशाल पैदल मार्च के जरिए विरोध जताया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में जयपुर के गुर्जर की थडी से त्रिवेणी चौराहे तक छात्र विरोध मार्च निकाला गया. इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार, NTA और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया.मार्च के दौरान छात्रों ने “NTA बैन करो”, “पेपर लीक बंद करो” और “ धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो” जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में बढ़ते भ्रष्टाचार ने देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है.

NTA को तत्काल प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह विरोध मार्च उन लाखों छात्रों की आवाज़ है, जिनका भविष्य सरकार की लापरवाही, पेपर लीक और छात्रों पर थोपी जा रही नीतियों के कारण प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी राजनीतिक एजेंडे का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है. उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि NTA पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसे तत्काल प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए. साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. 

आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिवार को 5 करोड़ आर्थिक मुआवज़े की मांग की, और उनके भाई-बहनों को सरकारी नौकरी और मुफ़्त शिक्षा उपलब्ध कराये.

NSUI की चेतावनी

NSUI ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक NTA को बैन नहीं किया जाता और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक छात्रों के अधिकारों और न्याय के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा.

मार्च में दिखी अव्यवस्था

इससे पहले पैदल मार्च में एक घंटा देरी के चलते विनोद जाखड़ के आने से पहले ही NSUI के कार्यकर्ता ने मार्च शुरू कर दिया. व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं ने तीन–चार बार अपने साथियों को बीच में रोका भी लेकिन वे भी ज़्यादा इंतजार नहीं कर सके. इस बीच NSUI के संदीप ने कार्यकर्ताओं के कंट्रोल नहीं होने की बात कहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया. विनोद जाखड़ के आने के तत्काल बाद भी पैदल मार्च में अव्यवस्था देखने को मिली. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता तो भीड़ में दबने से बाल–बाल बचे.

यह भी पढ़ेंः NEET Re-Exam को लेकर छात्रों को कोटा में दी जा रही सुविधा, फीस माफी से लेकर सिक्योरिटी मनी और किराए तक में ऑफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam, NSUI Protest In Jaipur, Protest Against NTA, Dharmendra Pradhan, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com