विज्ञापन

Hal shashti vrat: हरछठ व्रत में भूलकर भी न करें ये 4 काम, जानिए क्या खाएं और कब खोलें व्रत

Hal Chhath Vrat 2026: हरछठ व्रत 2 सितंबर 2026 को रखा जाएगा. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दिन अनाज, गाय के दूध से बनी चीजों से बचें और झूठ-कटुवचन न बोलें. इसके अलावा बताया कि इस दिन दूध, दही और घी का सेवन किया जा सकता है.

Hal shashti vrat: हरछठ व्रत में भूलकर भी न करें ये 4 काम, जानिए क्या खाएं और कब खोलें व्रत
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए
ndtv

हरछठ यानी हलषष्ठी का व्रत संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना से रखा जाता है. भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व इस साल 2 सितंबर बुधवार को है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

अनाज और हल से उगी चीजों से रहें दूर

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हरछठ व्रत में हल से जोती गई जमीन पर उगे अनाज, सब्जियां और कंद-मूल का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन तामसिक भोजन से भी दूरी बनाए रखना उचित माना जाता है. फलाहार में पानी में उगने वाली चीजों का सेवन किया जा सकता है.

गाय के दूध से बनी चीजें न खाएं

मान्यता के अनुसार हरछठ भगवान बलराम के जन्म से जुड़ा पर्व है और इस दिन गायों का सम्मान किया जाता है. आचार्य ने बताया कि व्रत में गाय के दूध, दही और घी से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके बजााय भैंस के दूध, दही और घी का सेवन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: कब है भाद्रपद महीने की पहली एकादशी? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

बाल-नाखून काटने से बचें

उन्होंने बताया कि हरछठ के दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए. साथ ही पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने और सुई-धागे से जुड़े काम करने से भी परहेज करने की मान्यता है. व्रत के दौरान किसी को अपशब्द कहने, झूठ बोलने या अपमान करने से बचनाा चाहिए. घर की चौखट पर आए जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ लौटाने से भी बचने की सलााह दी जाती है.

हरछठ में क्या खा सकते हैं

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि भैंस के दूध, दही और घी के अलावा सिंघाड़ा, महुआ और पानी में उगने वाले पसही यानी तीना चावल का सेवन किया जा सकता है. हरछठ का व्रत आमतौर पर शाम को पूजा और कथा के बााद चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला जाता है. कुछ जगहों पर दही-चावल ग्रहण करके व्रत खोलने की परंपरा भी बताई गई है.

यह भी पढ़ें: मंगलवार को करें हनुमान जी के इन 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भय और चिंता से मिलेगी राहत, मन को मिलेगा सुकून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hal Chhath, Hal-Shashthi 2026 Date, Hal-Shashthi Vrat 2026, Hal-Shashthi Vrat Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com