विज्ञापन

खुले नाले में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, गेंद के पीछे भागते समय गिरा बच्चा

अजमेर के किशनगढ़ में गेंद के पीछे भागते समय 2 वर्षीय मासूम खुले नाले में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

खुले नाले में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, गेंद के पीछे भागते समय गिरा बच्चा
अजमेर में खुले नाले में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत
NDTV

राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को हुए बोरवेल हादसे को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए. उससे पहले प्रदेश में एक और दर्दनाक हादसा हो गया. अजमेर जिले में गेंद के पीछे भागता 2 साल मासूम खुले और गहरे नाले में गिर गया. जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और खुले नाले व उसके आसपास सुरक्षित के इंतजाम न होने के कारण नाराजगी जताई. क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले में कीचड़ और दलदल भरा हुआ है तथा इसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं.

गेंद के खेलते गिरा मासूम

हादसा किशनगढ़ शहर के वार्ड नंबर 57 के सावत्सर क्षेत्र में मंगलवार को हुआ. जानकारी के मुताबिक, गणेश मंदिर गोशाला रोड पर खेलते समय गेंद गहरे और खुले नाले में गिर गई. गेंद निकालने के लिए पीछे गया मासूम भी नाले में जा गिरा. मध्यप्रदेश निवासी मजदूर श्रवण का दो वर्षीय पुत्र हर्ष गौतम अन्य बच्चों के साथ क्षेत्र में खेल रहा था. 

अजमेर: किशनगढ़ में खुले नाले में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत

Photo Credit: NDTV

इसी दौरान खेलते समय उसकी गेंद पास में खुले और गहरे नाले में जा गिरी. मासूम गेंद के पीछे नाले तक पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मासूम को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

खुले नाले को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी

हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर एकत्रित हो गए. लोगों ने खुले और गहरे नाले को लेकर नाराजगी जताई. क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले में कीचड़ और दलदल भरा हुआ है तथा इसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार नाले को ढकने या उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है. 

लोगों का आरोप है कि खुले नाले के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. मासूम की मौत के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से खुले नाले की तत्काल सफाई कराने के साथ उसे सुरक्षित तरीके से ढकने या आसपास सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते नाले की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है.

रिपोर्ट- सनी उमरिया

यह भी पढें-

400 फीट गहरे बोरवेल में ग‍िरे बच्‍चे को बाहर न‍िकाला, एंबुलेंस से अस्‍पताल पहुंचाया

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल पक्ष ने गुपचुप तरीके बाजरे के खेत में किया अंतिम संस्कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajmer News, Rajasthan News, Rajasthan Latest News, Ajmer News Today, Ajmer News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com