विज्ञापन

निकाह से इनकार, प्रेमी ने 17 साल की किशोरी का चुनरी से घोंटा गला 

ग्वालियर में एक प्रेमी ने निकाह से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्‍या कर दी. दोनों के बीच 2 साल से प्रेम संबंध थे. किशोरी ने कहीं और रिश्‍ते की बात चलने पर प्रेमी से दूरी बना ली थी.

निकाह से इनकार, प्रेमी ने 17 साल की किशोरी का चुनरी से घोंटा गला 
Gwalior minor girl murder case solved lover arrested.

ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली. पुलिस ने किशोरी के परिजनों के संदेह के आधार पर जांच करते हुए उसके प्रेमी ईशान खान और रिश्ते के भाई अरबाज खान को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार भी जब्त कर ली है.

पुलिस के अनुसार, ईशान और किशोरी के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों परिवारों को रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन हाल ही में किशोरी ने उससे दूरी बनाने लगी थी. परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय कर रहे थे. इसी बात से नाराज ईशान ने अरबाज के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

रास्‍ते में जबरन कार में बैठाया 

पुलिस ने बताया क‍ि आरोपियों ने पहले रेकी की और रविवार रात जब किशोरी साड़ी की दुकान से वापस घर जा रही थी, तभी दोनों ने उसे केआरजी कॉलेज के पास से जबरन उठा लिया. आरोपी उसे बलेनो कार में डालकर कैंसर पहाड़िया पर ले गए. जहां ईशान ने उससे निकाह करने के लिए कहा, तो किशोरी ने साफ इनकार कर दिया.

विवाद के बाद चुनरी से घोंटा गला 

इसी बात पर ईशान भड़क गया और दोनों में विवाद हो गया. ईशान के इशारे पर अरबाज ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और फ‍िर प्रेमी ईशान ने चुनरी से उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद दोनों शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए. सोमवार सुबह झाड़ियों में शव मिलने पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और फ‍िर पुल‍िस ने जांच शुरू की. 

दुकान के बाहर CCTV में दिखा आरोपी

पुलिस के बताया कि अवाड़ पुरा की रहने वाली किशोरी नया बाजार स्थित एक साड़ी सेंटर में काम करती थी. रविवार रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्‍होंने ईशान पर संदेह जताया था.  सीसीटीवी फुटेज में ईशान किशोरी की दुकान के बाहर रेकी करता दिखाई दिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया. पूछताछ में सामने आया कि ईशान कार मांगकर ले गया था.

IAS तृप्ति अकेली फर्जी अफसर नहीं जो 2021 से चला रही थी नेटवर्क, 2 सहेलियां कौन हैं?

प्रेमी ने हत्‍या का कर लिया था फैसला

पुलिस ने पहले अरबाज को दबोचा. उससे कड़ाई से पूछताछ के बाद सोमवार रात ईशान को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में ईशान ने हत्या की बात कबूल की है. उसने बताया कि नाबालिग के शादी के लिए तैयार न होने पर उसने हत्या करने का फैसला पहले ही कर लिया था. सीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में शादी से इनकार ही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है. दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है. 

'सब एक साथ दे दूंगा तो लेने-देने को क्या रहेगा', केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior News, Gwalior Crime News, Gwalior Crime, MP Crime News, Gwalior Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com