Top 5 Indian Javelin Throwers After Neeraj Chopra: एशियन गेम्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा, जब मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा ने घोषणा की कि टखने की चोट के कारण वह बाकी सीज़न में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा कि वह जल्द ही नीरज की जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम का ऐलान करेगा. इसलिए, इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में पुरुषों के जैवलिन थ्रो में रोहित यादव के साथ देश के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. नीरज के न होने से अब जैवलिथ थ्रो में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद रोहित यादव बनकर उभरे हैं.
रोहित यादव भले ही अभी 90 मीटर के मुश्किल लक्ष्य से कुछ दूर हों, लेकिन 2026 में उनकी तेजी से हुई तरक्की ने उन्हें दुनिया के बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर्स में मजबूती से शामिल कर दिया है. एशियन गेम्स से नीरज चोपड़ा के बाहर होने के बाद, 25 साल का यह भारतीय जैवलिन थ्रोअर अब अपने पर्सनल बेस्ट से भी बड़ी चीज हासिल करने की कोशिश कर रहा है, सबसे बड़े मंच पर एक बड़ा मेडल. लेकिन रोहित के अलावा भी भारत में ऐसे जैवलिन थ्रोअर हैं जिन्होंने लगातार 80 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंकने का कमाल किया है. ऐसे में जानते हैं ऐसे 5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर के बारे में जिनके नाम 80 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है.
1. रोहित यादव – 87.68 मीटर
नीरज चोपड़ा के बाद भारत के अब तक के दूसरे सबसे अच्छे जैवलिन थ्रोअर. 2026 में कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट में 87.68 मीटर का अपना अब तक का सबसे अच्छा थ्रो कर उम्मीद जगाई है. रोहित यादव ने कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है. अब एशियन गेम्स में रोहित यादव से काफी उम्मीदें हैं.
2. किशोर जेना – 87.54 मीटर
हाल के सालों में भारत के जैवलिन थ्रो में सबसे बड़ी सफलताओं में से एक, रोहित यादव के आगे निकलने से पहले भारत में दूसरे नंबर पर थे.
3. सचिन यादव – 86.27 मीटर
2025 सीजन में किसी भारतीय एथलीट की ओर से यह सबसे लंबा थ्रो था. भविष्य के ग्लोबल इवेंट्स के लिए एक बड़े दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं.
4. डी.पी. मनु – 84.35 मीटर
देवराकेशवी प्रकाश मनु घरेलू और इंटरनेशनल सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं. डी.पी. मनु भारत के सबसे होनहार जैवलिन थ्रोअर्स में से एक माने जाते हैं. 25 साल के भारतीय एथलीट ने बैंकॉक में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में रजत जीता था और बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप 2023 में छठा स्थान हासिल किया था. वर्ल्ड रैंकिंग के माध्यम से वह पेरिस 2024 ओलंपिक में जगह बनाने की दौड़ में थे. लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने के कारण नाडा ने उनपर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था. उनपर बैन 24 जून, 2024 से लागू हुआ है, जिससे वे 2028 के मध्य तक प्रतिस्पर्धा से बाहर रहेंगे.
5. यश वीर सिंह – 83.72 मीटर
यश वीर सिंह उन भारतीय एथलीटों में से एक जो लगातार 80 मीटर से ज्यादा का थ्रो कर रहे हैं. पुरुषों के जैवलिन इवेंट में भारत की बढ़ती मजबूती का हिस्सा हैं. एशियन गेम्स में उनसे भी काफी उम्मीदें हैं.
ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए
ये भी पढ़ें-\ सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\ रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-\ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं