विज्ञापन
20 days ago

नई द‍िल्‍ली: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 939 हो गई जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं. अधि‍कार‍ियों के मुताबि‍क, अब तक 10,000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है और बचाव दल रुक-रुक कर हो रही बारिश, उफनती नदियों, क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों के बीच फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. BRICS 2026 के लिए मोटर कारकेड रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 

All Live Updates... 

NDTV पर Bird Eye View में दिखा नेपाल की तबाही का मंजर, हेलिकॉप्टर पर सवार रिपोर्टर ने क्या देखा?

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पहली बार एरियल वीडियो सामने आया है, जिसमें तबाही की तस्वीरें देख सकते हैं. कई गांव, सड़कें, पुल और इमारतें मलबे में तब्दील नजर आ रही हैं.

एनडीटीवी ने हेलिकॉप्टर के भीतर बैठकर त्रासदी का बर्ड आई व्यू देखा. पूरी खबरें पढ़ें

LIVE: नेपाल ने बाढ़ का नया अलर्ट क‍िया जारी

नेपाल में अधिकारियों ने मंगलवार को देश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में बाढ़ के खतरे को लेकर नया अलर्ट जारी किया और नदियों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा एहतियाती कदम उठाने की अपील की. 
 

LIVE: द‍िल्‍ली में बस में छात्रा से रेप, प्‍ले स्‍कूल में बच्‍चे की प‍िटाई मामले में CJI को भेजा गया लेटर पिटीशन

द‍िल्‍ली में बस में नाबालिग से रेप मामले और डे केयर स्कूल में तीन साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की घटना पर RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CJI सूर्यकांत को एक लेटर पिटीशन भेजा है. उन्‍होंने CJI से इन मामलों पर संज्ञान लेने की मांग की है. लेटर पिटिशन में SC से गुजारिश की गई है कि वह दिल्ली सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और दूसरी संबंधित अथॉरिटीज से इन घटनाओं की जांच और की गई कार्रवाई के बारे में डिटेल्ड स्टेटस रिपोर्ट मांगे. 
 

LIVE: कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले एक इंस्पेक्टर और छह दारोगा सस्‍पेंड

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले में आईजी रेंज प्रयागराज अजय मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है. एक इंस्पेक्टर और छह दारोगा को सस्पेंड कर द‍िया गया है. 
 

LIVE: संभल में शाही मस्जिद सर्वे के खिलाफ दाखिल मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

संभल में शाही मस्जिद सर्वे के खिलाफ दाखिल मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. 8 सितंबर को अगली सुनवाई होगी. 
 

LIVE: जम्‍मू-कश्‍मीर के रियासी में सलाल बांध के कई गेट खोले गए

जम्मू-कश्मीर में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद रियासी जिले में सलाल बांध के कई गेट खोल दिए गए. 

LIVE: पीएम मोदी ने जीडीपी में वृद्धि होने पर देशवासियों को दी बधाई

पीएम मोदी ने भारत की जीडीपी में 7.8% की वृद्धि दर्ज होने पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह देशवासियों के संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए उन्हें बधाई देते हैं. यह हमारी सामूहिक ताकत को दर्शाता है. 
 
 

LIVE: बिश्केक में पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें SCO समिट में हिस्सा लेने के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की. 

Nepal Floods Live: जलविद्युत सुरंग में बचाव अभियान जारी

रसुवा ज‍िले के स्याब्रूबेसी के चिलिमे में बाढ़ से प्रभावित जलविद्युत सुरंग में बचाव अभियान चल रहा है. बचाव टीमों ने आज सुबह करीब 7:00 बजे यह पता लगाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया कि सुरंग के अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं. 

LIVE: नेपाल में बाढ़ से अब तक 939 लोगों की मौत

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 939 हो गई जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, PM Modi In Bishkek, BRICS 2026, Delhi Police Traffic Advisory, India News Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com