विज्ञापन

पार्किंग माफिया सीरीज 5:गुरुग्राम में पार्किंग की सुविधा मौजूद, फिर भी सड़कों पर खड़े वाहन बन रहे जाम की वजह

NDTV ने दिल्ली-NCR, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद में पार्किंग की समस्या के खिलाफ अभियान शुरू किया है. गुरुग्राम में भी ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी रहती है, जिसमें पार्किंग की सही व्यवस्था न होना भी एक बड़ी समस्या है.

पार्किंग माफिया सीरीज 5:गुरुग्राम में पार्किंग की सुविधा मौजूद, फिर भी सड़कों पर खड़े वाहन बन रहे जाम की वजह
गुरुग्राम में पार्किंग की लचर व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर.
  • द‍िल्‍ली-एनसीआर में अवैध पार्किंग पर NDTV की मुहिम जारी है.
  • गुरुग्राम में भी पार्किंग के हाल बेहाल है, जगह-जगह अवैध पार्किंग है.
  • अवैध पार्किंग की वजह से गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था हर दिन बिगड़ जाती है.
गुरुग्राम:

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी हुई है. शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच पार्किंग भी एक बड़ी चुनौती है. हालांकि कई इलाकों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने के बजाय सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं. यही लापरवाही कई बार ट्रैफिक जाम की प्रमुख वजह बन जाती है. जिसके चलते शहर में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गुरुग्राम में जगह-जगह अधिकतर वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं, जिसका सीधा असर ट्रैफिर पर दिखता है. सुबह और शाम के वक्त यह समस्या सबसे ज्यादा हो जाती है. क्योंकि पीक ऑवर में लोग सबसे ज्यादा निकलते हैं, ऐसे में सड़कों पर जगह-जगह खड़ी गाड़ियां जाम लगवा देती हैं. 

(दिल्ली-एनसीआर में आप गाड़ी लेकर कहीं भी जाएं,…मार्केट, कॉमर्शियल बिल्डिंग, ऐतिहासिक स्थल, मंदिर, बड़े पार्क या फिर रेस्टोरेंट, वहां पहुंचते ही सबसे पहले जो व्यक्ति आपसे मुखातिब होता है वो है पार्किंग की पर्ची काटता कर्मचारी. कई जगहों पर ये कर्मचारी नगर निगम या विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिकृत भी होते हैं लेकिन राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के जिलों की अधिकतर जगहों पर पार्किंग शुल्क के नाम पर पर्ची माफिया काम कर रहा है. ये वो लोग हैं जिन्हें ना तो किसी ने पार्किंग के लिए अधिकृत किया है और ना ही जिस जगह पर ये गाड़ियां पार्क करवाकर पैसे वसूलते हैं वहां पार्किंग का कोई शुल्क तय है. अगर आप इनसे सवाल-जवाब करें या पैसे देने से मना करें तो दबंगई दिखाने को भी ये तैयार रहते हैं. ndtv.in ऐसे ही पार्किंग माफिया के खिलाफ चला रहा है मुहिम. इस सीरीज की तीसरी किस्त में पढ़िए, गाजियाबाद में कैसे चल रहा है अवैध पार्किंग का खेल.)

Latest and Breaking News on NDTV

सदर बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग के बावजूद सड़क पर वाहन

गुरुग्राम के सदर बाजार में लोगों की सुविधा के लिए मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है. बाजार आने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को यहां खड़ा कर सकते हैं. इसके बावजूद कई वाहन चालक पार्किंग का उपयोग करने के बजाय सड़क किनारे ही अपने वाहन छोड़ देते हैं. खासकर व्यस्त समय में सड़क पर खड़े वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम हो जाती है और ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ेंः पार्किंग माफिया सीरीज 4: पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल, अवैध पार्किंग पर NDTV की मुहिम जारी

सड़क को ही बना दिया गया पार्किंग स्थल

एक तरफ पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, वहीं दूसरी तरफ कई लोग सड़क को ही पार्किंग की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे बाजार क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है. सड़क किनारे खड़े वाहन न केवल यातायात को धीमा करते हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कोर्ट परिसर के बाहर भी दिखती है यही तस्वीर

सिर्फ सदर बाजार ही नहीं, गुरुग्राम कोर्ट परिसर के बाहर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती है. यहां पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद कई लोग अपने वाहन सड़क के आसपास खड़े करके चले जाते हैं. लोग थोड़े समय के लिए वाहन छोड़कर अपने काम पर चले जाते हैं, लेकिन इस दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ियां ट्रैफिक बाधित करती हैं.

बाजारों, अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों के बाहर भी समस्या

गुरुग्राम में सदर बाजार और कोर्ट परिसर के अलावा भी कई ऐसे स्थान हैं जहां पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद सड़क किनारे वाहन खड़े करने की समस्या देखी जाती है. बाजारों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य व्यस्त इलाकों के आसपास अक्सर लोग अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं. कई जगह दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से सड़क का बड़ा हिस्सा पार्किंग में तब्दील हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे में जरूरत है कि वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी समझें और जहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो, वहां अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें. साथ ही प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को भी ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके. क्योंकि गुरुग्राम में भी ट्रैफिक की समस्या अब दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, जिसमें सही तरीके से वाहनों की पार्किंग न होना भी बड़ी समस्या है.

ये भी पढ़ेंः पार्किंग माफिया सीरीज-3: गाजियाबाद में कलेक्ट्रेट के बाहर तक टूट रहे नियम, सिकुड़ती सड़कें ला रही जाम का झाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parking Mafia News, NDTV Parking Mafia Series, Gurugram Parking Clash, Parking News, Gurugram News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com