विज्ञापन

जयपुर में तीज माता की शाही सवारी के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, देखें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

तीज माता की शाही सवारी के चलते जयपुर में दो दिन ट्रैफिक डायर्जन लागू रहेगा. इसके लिए जयपुर पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है.

जयपुर में तीज माता की शाही सवारी के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, देखें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद
जयपुर में तीज माता शाही सवारी के चलते ट्रैफिक डायवर्ट

जयपुर में पारंपरिक तीज महोत्सव और तीज माता की भव्य सवारी की तैयारियां पूरी हो गईं. आज और कल (15-16 अगस्त) सिटी पैलेस के जनानी ड्योढ़ी से शाही लवाजमे, लोक कलाकारों और सजे-धजे हाथियों-ऊंटों के साथ माता की सवारी निकाली जाएगी, जो त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार होते हुए चौगान स्टेडियम व तालकटोरा पहुंचेगी. सवारी के मद्देनजर त्रिपोलिया से बड़ी चौपड़ तक पूरे बाजार को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है. तीज माता की शाही सवारी को लेकर जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है. 

सिटी पैलेस की ओर जाने पर रोक

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सामान्य यातायात पुराना पुलिस मुख्यालय के पीछे व जलेब चौक में से होकर सिटी पैलेस की तरफ नहीं आ सकेगा. साथ ही वाहन आतिश मार्केट व सार्दुल सिंह की नाल की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन सिटी पैलेस की तरफ नहीं आ जा सकेंगे. इसके अलावा चीनी की बुर्ज की तरफ से आतिश बाजार और सिटी पैलेस की तरफ किसी भी प्रकार के ट्रैफिक के जाने पर रोक रहेगी.
 

Latest and Breaking News on NDTV

अन्य जगहों पर बदला रहेगा ट्रैफिक सिस्टम

  • रामनिवास बाग चौराहा, न्यूगेट चौराहा से चौडा रास्ता में जाने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जायेगा.

  • बडी चौपड से त्रिपोलिया की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को बड़ी चौपड से डायवर्ट कर समानान्तर मागों से संचालित किया जायेगा.
  • तीज माता की सवारी त्रिपोलिया से निकलने के बाद चौडा रास्ता से आने चाले सामान्य यातायात को त्रिपोलिया से बडी चौपड की तरफ डायवर्ट किया जावेगा.
  • तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट से बाहर आने से पूर्व छोटी चौपड से त्रिपोलिया की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को छोटी चौपड से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा.
  • तीज माता की सवारी छोटी चौपड पर आने से पूर्व अजमेरी गेट, संजय सर्किल, चौगान चौराहा से छोटी चौपड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा.
  • तीज माता की सवारी चौगान चौराहा पर आने से पूर्व बारह भाईयों का चौराहा, लंगर के बालाजी, ब्रह्मपुरी बस स्टैण्ड से चौगान चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मागों से संचालित किया जायेगा.
  • तीज माता की सवारी ताल कटोरा रोड पर आने से पूर्व पोन्ड्रिक पार्क की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा.
  • परकोटा क्षेत्र में सभी प्रकार की बस व मिनी बस एवं बडे वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.
  • त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम, ताल कटोरा रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग 03.00 बजे के बाद निषेध रहेगी.

यह भी पढे़ं-

अमित शाह की राजस्थान में होगी जनसभा, 32 जिलों को मिलेगी 12,112 करोड़ की सौगात, 10548 युवाओं को नियुक्ति पत्र

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, साधुवाली-बनवाला... राजस्थान में 2 हाईवे होंगे फोरलेन; बॉर्डर इलाकों में आवाजाही होगी आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Traffic Diversion, Jaipur Traffic Diversion Today, Jaipur Traffic Divert, Jaipur Traffic Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com