Sri Lanka vs India, 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. प्रभात जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल ने जोरदार स्वीप शॉट खेला, लेकिन शॉर्ट लेग पर खड़े निशान मदुष्का गेंद की चपेट में आ गए. गेंद सीधे उनके हेलमेट पर लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.
दरअसल, केएल राहुल ने गेंद को पूरी ताकत से मिडल किया था. शॉर्ट लेग पर खड़े मदुश्का ने गेंद से बचने के लिए सिर नीचे किया, लेकिन इसके बावजूद गेंद उनके हेलमेट के बीचों-बीच जा लगी. गेंद के फाइन लेग की तरफ जाने के बाद राहुल ने एक रन पूरा किया, लेकिन वह तुरंत मदुश्का का हाल जानने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े.
फिजियो ने मदुश्का का लिया कनकशन टेस्ट
मैदान पर तुरंत फिजियो पहुंचे और मदुश्का की जांच शुरू की. उनका कनकशन टेस्ट भी किया गया. कुछ देर बाद मदुश्का ने अपना शिन पैड उतारा और मैदान से बाहर चले गए. इस घटना के बाद राहुल भी काफी चिंतित नजर आए. उम्मीद है कि मदुश्का गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुए होंगे और जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में देशभक्ति का रंग, गिल-गंभीर ने मिलकर फहराया तिरंगा, खिलाड़ियों ने गाया राष्ट्रगान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं