विज्ञापन

पेटीज खाने से जयपुर में छात्र की मौत पर शिक्षा विभाग का एक्शन, अभिभावक संघ ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

जयपुर के स्कूल में पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अभिभावक संघ ने 3 दिन का शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम दिया है. अगर कार्रवई नहीं बड़ा प्रदर्शन होगा.

पेटीज खाने से जयपुर में छात्र की मौत पर शिक्षा विभाग का एक्शन, अभिभावक संघ ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
स्कूल कैंटीन की पेटीज खाने से छात्र की मौत पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

जयपुर के झोटवाड़ा स्कूल में पेटीज खाने के बाद बच्चे की मौत मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. शिक्षा विभाग ने बच्चे को समय पर अस्पताल ले जाने पर स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता करार दिया है. साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करके 15 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक मामले की विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है. उधर पीड़ित परिजनों और संयुक्त अभिभावक संघ के आह्वान पर शुक्रवार शाम चांदोलिया गार्डन से महाराणा प्रताप स्कूल तक कैंडल मार्च निकाला गया. 

50 मिनट बाद ले गए अस्पताल

शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा कि स्कूल प्रशासन ने बच्चों को तुरंत अस्पताल ना ले जाकर, परिजनों के साथ करीब 50 मिनट बाद अस्पताल ले जाया गया जो की संवेदनहीनता को दर्शाता है. जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल ने नोटिस जारी करके कहा कि यह घटना छात्रों के प्रति संवेदनहीनता और घोर लापरवाही का द्योतक है. शिक्षा विभाग ने स्कूल को कल पेश होकर जवाब देने का निर्देश दिया है.

हमनें जांच कमेटी बना दी है. जो जांच करेगी कि पूरा मामला क्या है. वो (पेटीज) घर से लाया है या स्कूल में बनी है. अच्छा थी या खराब थी. या कोई और तकलीफ से तो नहीं है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

मदन दिलावर

शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार

लंच टाइम में खाई थी पेटीज

छात्र के परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे लंच टाइम में 17 वर्षीय प्रिंस सोनी ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी. पेटीज खराब और अधिक ऑयली थी, जिसके कारण वह प्रिंस के गले में अटक गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद शिक्षकों ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया. उन्होंने केवल प्रिंस की पीठ थपथपाई और उसे बेंच पर लिटा दिया.

चाचा ने आरोप लगाया कि स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर अस्पताल होने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने प्रिंस को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों को फोन कर उन्हें बुलाया. स्कूल स्टाफ बार-बार फोन कर परिजनों से कहता रहा कि वे चार पहिया वाहन लेकर जल्द स्कूल पहुंचें. अगर समय रहते प्रिंस को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद जान बच सकती थी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

अभिभावक संघ ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

स्कूल की कैंटीन में पेटीज खाने के बाद छात्र प्रिंस के मौत मामले में संयुक्त अभिभावक संघ का कहना है कि प्रिंस की मौत के मामले में यदि स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. आगामी तीन दिनों में स्कूल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संयुक्त अभिभावक संघ विशाल प्रदर्शन करेगा. 

प्रिंस की मां निर्मला देवी

प्रिंस की मां निर्मला देवी

प्रिंस की माता निर्मला देवी ने कहा कि हमारा बच्चा अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं कि उसकी मौत का सच सामने आए और दोषियों को न्याय के दायरे में लाया जाए. वहीं, प्रिंस के पिता अमित सोनी ने कहा कि हमें किसी से बदला नहीं चाहिए, हमें केवल अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए. जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. 

यह भी पढे़ं-

स्कूल कैंटीन की पेटीज बनी छात्र के लिए काल! 12वीं के स्टूडेंट की मौत के बाद जयपुर में हंगामा

रील के चक्कर में खूनी खेल, 17 वर्षीय दोस्त ने नाबालिग को गोली मारकर ले ली जान

सांवले रंग पर ससुराल वाले मारते थे ताना, सेल्‍समैन ने आत्‍महत्‍या की; चार पन्‍नों का म‍िला सुसाइड नोट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Student Death, Jaipur School Incident, Jaipur News Today,  Rajasthan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com