विज्ञापन

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, साधुवाली-बनवाला... राजस्थान में 2 हाईवे होंगे फोरलेन; बॉर्डर इलाकों में आवाजाही होगी आसान

राजस्थान में NH-954 और NH-54 को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए वित्तीय मंजूरी मिल गई है. इससे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. कालीबंगा-भटनेर जैसे पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा.

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, साधुवाली-बनवाला... राजस्थान में 2 हाईवे होंगे फोरलेन; बॉर्डर इलाकों में आवाजाही होगी आसान
राजस्थान में 2 हाईवे होंगे फोरलेन
@PIB

राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इसके लिए प्रदेश में दो हाईवे को फोर लेन बनाया जाएगा. सरकार ने नेशनल हाईवे-954 (साधुवाली-बनवाला) और एनएच-54 (बनवाला-हनुमानगढ़) को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय मंजूरी दे दी है. जिसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया. इन 2 हाईवे के फोर लेन होने से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के बीच समय कम लगेगा. इसके अलावा लालगढ़ जट्टन व पक्का सहराना जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को जाम से मुक्ति मिलेगी और भटनेर किला, कालीबंगा म्यूजियम व बालाजी धाम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी.

2 हाईवे को फोरलेन करने की मंजूरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को राजस्थान में 2 नेशनल हाईवे को फोर लेन बनाने के प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय मंजूरी के बारे में जानकारी दी है. नितिन गडकरी ने बताया कि NH-954 के साधुवाली-बनवाला सेक्शन और NH-54 के बनवाला-हनुमानगढ़ सेक्शन को पेव्ड शोल्डर्स के साथ 4-लेन बनाने के लिए 2386.08 करोड़ रुपये की लागत के साथ मंजूरी दी गई है. 

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

नेशनल हाईवे के इस हिस्से के फोर लेन होने से लालगढ़ जट्टन, पक्का सहराना और हनुमानगढ़ जैसे बड़े शहरी इलाकों में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि ट्रैफिक को आबादी वाले इलाकों से दूर डायवर्ट किया जा सकेगा. इससे आवाजाही में समय में काफी बचत होगी और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

इस कॉरिडोर के पूरा होने से राजस्थान के दो प्रमुख ज़िला मुख्यालयों - श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ - के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मज़बूत होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इससे श्री गंगानगर ज़िले में बालाजी धाम, फोर्ट राजवाड़ा और गौरी शंकर मंदिर और हनुमानगढ़ ज़िले में भटनेर किला, कालीबंगा म्यूज़ियम और ब्राह्मणी माता मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच मिलेगी.

केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी और नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आमजन के जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. सड़कों का यह सुदृढ़ नेटवर्क सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढे़ं-

भरतपुर-रणथंभौर-हाड़ोती, मेवाड़... बूंदी में मेगा रोडमैप तैयार; दुनियाभर को लुभाएगा नया पर्यटन सर्किट

कोटा-बूंदी, सवाई माधोपुर-चित्तौड़गढ़, अजमेर-पुष्कर, बोट सफारी, वाइल्डलाइफ... राजस्थान का नया टूरिज्म स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan National Highway, Sri Ganganagar, Sri Ganganagar News, Hanumangarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com