- जयपुर में पैंथर की दस्तक से खौफ, रातभर जागते रहे लोग
- खोह नागोरियान इलाके में पैंथर की हलचल, वन विभाग को दी गई सूचना
- कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाने की उठी मांग
राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में एक बार फिर पैंथर के मूवमेंट से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है वही इलाके में पैंथर की हलचल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई है स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, रात के समय इलाके में पैंथर की गतिविधियां पहले भी कई बार देखी जा चुकी हैं. इस बार पैंथर की हलचल कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है.
वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग
पैंथर की लगातार मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के आसपास पैंथर की आवाजाही से कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है ऐसे में वन विभाग की टीम को नियमित गश्त के साथ संभावित मूवमेंट वाले स्थानों पर नजर रखने की जरूरत है.

वायरल वीडियो में दिखा तेंदुआ
पिंजरा लगाने की मांग
ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाने और जरूरत के अनुसार कैमरा ट्रैप लगाने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखकर उसके मूवमेंट वाले क्षेत्र को चिन्हित किया जाए ताकि आबादी वाले इलाके में किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके फिलहाल पैंथर की हलचल के वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है वन विभाग की निगरानी और कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पैंथर लगातार इसी इलाके में सक्रिय है या आसपास के वन क्षेत्र से आबादी की ओर आया है.
यह भी पढ़ें : उदयपुर में तेंदुए के हमले में एक युवक की मौत, बूंदी में भी दहशत; कई घर खाली कराए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं