विज्ञापन

लेडी डॉन की हत्या बेटे और पति ने ही की थी, शराब की शाम से खुला डेढ़ साल से कुएं में दफन राज

जयपुर की महिला डॉन मिंटू चौधरी की हत्‍या उसके पति और बेटे ने गला घोंटकर की थी. 18 महीने बाद पुलिस ने कुएं से उसका कंकाल बरामद कर लिया है. इस हत्‍या का खुलासा आरोपी बेटे की एक गलती से हुआ है.  

लेडी डॉन की हत्या बेटे और पति ने ही की थी, शराब की शाम से खुला डेढ़ साल से कुएं में दफन राज
जयपुर पुलिस ने कुएं से निकाला महिला डॉन का कंकाल.

राजस्‍थान के जयपुर में करीब डेढ़ साल से रहस्य बनी मिंटू महिला डॉन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. राजधानी के मुहाना थाना इलाके में रहने वाली मिंटू चौधरी उर्फ मिंटू डॉन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और बेटे ने ही की थी. दोनों ने गला घोंटकर उसकी जान ली और फिर उसके शव को उसी के ऑटो में रखकर करीब चार किलोमीटर दूर ले जाकर कुएं में फेंक दिया गया. करीब 18 महीने बाद आरोपी बेटे की शराब की लत ने इस कांड का खुलासा दिया, जिसके बाद पुलिस ने कुएं से महिला का कंकाल बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी लालाराम और बेटे हरिओम दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है. 

महिला डॉन मिंटू चौधरी की हत्‍या का खुलासा.

महिला डॉन मिंटू चौधरी की हत्‍या का खुलासा.

18 महीने दफन रहा था

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया-  मुहाना थाना इलाके में में रहने वाले मिंटू चौधरी की हत्या करीब डेढ़ साल पहले उसके पति लालाराम और बेटे हरिओम ने मिलकर की थी. इसके बाद दोनों ने शव को घर से करीब चार किलोमीटर दूर बलखण्डी बालाजी चौराहे के पास एक कुएं में फेंक दिया. इसके बाद मामला दबा रहा और करीब 18 महीने तक मिंटू का शव उसी कुएं में पड़ा रहा, हत्‍या का राज भी दफन रहा. 
आरोपी प‍िता और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

आरोपी प‍िता और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

कपड़ों के आधार पर हुई पहचान 

हाल ही में बेटे हरिओम ने शराब के नशे में किसी शख्स के सामने हत्या का जिक्र किया था. आरोपी के कबूलनामे के बाद मुखबिर के जरिए पुलिस को इसकी भनक लगी. इस आधार पर पुलिस ने पति लालाराम और उसके बेटे हरिओम को ह‍िरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में दोनों पर संदेह और गहराया. सख्‍ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुल‍िस की टीम कुएं तक पहुंची. एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम की कुएं में उतरी, जिसमें से एक कंकाल बरामद किया गया. परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मिंटू चौधरी के रूप में की है.

18 महीने बाद कुएं से मिला कंकाल.

18 महीने बाद कुएं से मिला कंकाल.

महिला पर 11 थानों में दर्ज थे केस 

पुलिस की अब तक की जांच में  हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है. पति को मिंटू के अवैध संबंध होने का भी शक था. पुलिस के अनुसार, मिंटू का अपने पति और बच्चों के साथ मारपीट को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा था. मिंटू के खिलाफ जयपुर के अलग-अलग 11 थानों में हत्या और मारपीट समेत कई मामले दर्ज थे. उसके पति लालाराम के खिलाफ भी 2 केस दर्ज हैं. मिंटू का बेटा हरिओम ऑटो चलाता था, जबकि उसका पति शराब का ठेका चलाता है.

ये भी पढ़ें...

500 करोड़ का 'सपना' बेच 15 करोड़ ठगे, फिर केके ने ऐसे 'व्हाइट मनी' में बदला पैसा; चार्जशीट में खुलासा 

कालकाजी गैंगरेप केस: आरोपियों ने की सबूत मिटाने की कोशिश, डिलीट की सर्च हिस्ट्री; जांच के लिए भेजा गया फोन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime, Rajasthan Crime News, Jaipur Murder Case, Jaipur Crime, Jaipur Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com