राजस्थान में इन दिनों तेंदुए का जबरदस्त आंतक देखने को मिल रहा है. उदयपुर में बुधवार (26 अगस्त) को हुए तेंदुए के हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उदयपुर में एक साथ 5 लोगों पर हमले की घटना के बीच बूंदी में तेंदुए को लेकर दहशत फैल गई है. जानकारी के अनुसार, बूंदी के गुढ़ा बांध की पहाड़ी पर तेंदुआ देखा गया, उसके साथ दो शावक भी नजर आए.
उदयपुर में 5 लोगों पर तेंदुए का हमला
दरअसल, उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा गांव में तेंदुए ने सुबह-सुबह 3 लोगों पर जबरदस्त तरीके से हमला कर दिया. जिससे जग्गा (60), रितेश (20) और कालू (40) गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में एक महिला भी तेंदुए के हमले में घायल हो गई, जबकि ठीक एक दिन पहले तेंदुए ने युवक पर अटैक किया था. जिसके बाद से इन सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था.
उमरड़ा खेड़ा के पूर्व सरपंच गोपाल मीणा ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे जब ग्रामीण अपने घरों से निकले तो एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. पूर्व सरपंच के अनुसार, घायलों के शोर मचाने और अन्य ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद तेंदुआ भाग गया. जबकि मंगलवार शाम भी एक तेंदुए ने लोगर लाल मीणा (45) पर हमला किया था.

Photo Credit: IANS
गुढ़ा बांध की पहाड़ी पर तेंदुआ दिखने से हड़कंप
वहीं, बूंदी में रामगढ़ सेंचुरी के बफर जोन डाटूंदा नाका क्षेत्र में इन दिनों मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों की लगातार मूवमेंट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. तेंदुआ गुढ़ा बांध की पहाड़ी पर घूमती दिखाई दिखाई दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भी इसी पहाड़ी पर मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी थी.
अब एक बार फिर उसी स्थान पर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. जोगणिया माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गुढ़ा बांध के पास तेंदुए घूमता दिखाई दिया. इसी रात तेंदुए (लेपर्ड) ने एक गाय और भगवान सिंह के घर के बाहर बंधे कुत्ते का शिकार कर लिया. लगातार आबादी क्षेत्र के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों को अपने मवेशियों के साथ-साथ खुद की सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी है.
यह भी पढे़ं- 'जल्दी पिंजरा लगाओ' उदयपुर में लेपर्ड के हमलों के बाद उठी मांग, 2 दिन में 5 लोगों पर किया अटैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं