राजस्थान में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे किनारे घास काट रहीं तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें तीनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. जिसमें राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ भी फंस गए. गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया और धरने पर बैठे गए. फिलहाल पुलिस महिलाओं को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है.
हाईवे के किनारे घास काट रहीं थीं महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, हादसा जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर हुआ है. महिलाएं हाईवे के किनारे घास काट रहीं थीं. इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने पिलर नंबर 48.2 के पास घास काट रही महिलाओं को टक्कर मार दी. जिससे दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

Photo Credit: NDTV
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
गंभीर रूप से घायल तीसरी महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीनों महिलाएं जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवर गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं. वे संविदा पर हाईवे पर घास काट रहीं थीं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया. इससे हाईवे पर दोनों ओर करीब 4 किलो मीटर का लंबा जाम लग गया. इस दौरान हाईवे पर गुजर रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी जाम में फंस गए.
सहमति बनने के बाद फिर से धरने पर बैठे ग्रामीण
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हाईवे पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों के साथ मदन राठौड़ की मौजूदगी में पहले सहमति बनी और जाम खुला गया. सहमति बनने के बाद मदन राठौड़ जयपुर के लिए रवाना हो गए. हालांकि, बाद में फिर से ग्रामीण धरने पर बैठ गए. फिलहाल पुलिस के अधिकारी समझाइश कर रहे हैं. साथ ही महिलाओं को टक्कर मारने वाले वाहन का भी पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढे़ं-
राजस्थान के जोधपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, पानी की डिग्गी में डूबने से 3 बच्चों की मौत
छात्राओं को गोद में उठाकर नहाता दिखा स्कूल प्रिंसिपल, पिकनिक के बहाने सभी को डैम में उतारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं