राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 3 नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है. हादसा पैर फिसलने से हुआ और एक लड़की डिग्गी में डूब गई. जिसे बचाने के चक्कर में दो और बच्चों की जान चली गई. मृतकों में 2 लड़कियां और एक लड़का शामिल है. जिनकी उम्र 8 साल से 16 साल के बीच में है. हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.
पैर फिसलने से हुआ हादसा
पानी की डिग्गी में डूबने का यह हादसा जोधपुर ग्रामीण के बोरुंदा थाना क्षेत्र हुआ है. बताया गया कि डिग्गी पर प्लास्टिक लगाया हुआ था. इसी दौरान वहां पर मौजूद एक लड़की पानी पीने के लिए गई थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और डिग्गी में डूबने लगी. डूबती लड़की को बचाने के चक्कर में 2 और बच्चे भी डिग्गी में डूब गए.

Photo Credit: NDTV
परिवार में मचा कोहराम
जब तक तीनों को बाहर निकाला जाता, तब तीनों की मौत हो गई. मृतक बच्चों की पहचान 8 वर्षीय प्रवीण पुत्र महेंद्र, रेखा (16) पुत्री नाथूराम और सुमन (12) पुत्री जीया राम के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलने पर बोरंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने बताया कि चौकड़ी खुर्द निवासी भीया राम (35) पुत्र भैराराम जाती चौकीदार बावरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसमें उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 9:00 से 10:00 बजे के बीच मेरी बेटी सुमन (12), मेरे भाई नाथूराम की 16 वर्षीय बेटी रेखा और व छोटे भाई महेंद्र का 8 साल का बेटा प्रवीण शामलाती खेत में बने पानी के होदे पर पानी पीने गए थे.
इस दौरान उनका पैर फिसल गया और तीनों अंदर गिर गए. जिनको बाहर निकाल कर उप जिला अस्पताल पीपाड़ शहर लेकर आए. तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग बच्चों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर बच्चों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
यह भी पढे़ं-
पाकिस्तान बॉर्डर के पास से चल रहा संदिग्ध खेल, असद खान के नाम से 610 करोड़ विदेश ट्रांसफर
छात्राओं को गोद में उठाकर नहाता दिखा स्कूल प्रिंसिपल, पिकनिक के बहाने सभी को डैम में उतारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं