विज्ञापन

छात्राओं को गोद में उठाकर नहाता दिखा स्कूल प्रिंसिपल, पिकनिक के बहाने सभी को डैम में उतारा

स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ भड़ाज बांध में नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ है. ग्रामीणों ने प्रिंसिपल पर शराब के नशे में छात्राओं को गोद में लेकर नहाने का आरोप लगाया है.

छात्राओं को गोद में उठाकर नहाता दिखा स्कूल प्रिंसिपल, पिकनिक के बहाने सभी को डैम में उतारा
छात्राओं को गोद में उठाकर नहाता दिखा स्कूल प्रिंसिपल
NDTV

राजस्थान के अलवर जिले में स्कूल प्रिंसिपल का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. प्रिंसिपल एक बांध में छात्राओं के साथ नहाता नजर आया. गांव वालों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल छात्राओं को गोद में लेकर नहा रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे औऱ पुलिस को सूचना दी. घटना अलवर जिले में थानागाजी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़ाकछापली की है. वायरल वीडियो में प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखाई दे रहा है.

तैराकी सिखाने के बहाने ले गया प्रिंसिपल

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर बांध पर ले जाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने और भ्रमण के बहाने बच्चों को भड़ाज बांध ले गया, जहां वह छात्राओं के साथ अठखेलियां करता नजर आया.

Latest and Breaking News on NDTV

छात्राओं को गोद में लेकर नहा रहा था प्रिंसिपल

आरोप है कि बच्चों को बिना लाइफ जैकेट और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के पानी में उतारा गया, जबकि कई बच्चों को तैरना नहीं आता था. ग्रामीणों के अनुसार बांध की पाल करीब 5-6 फीट चौड़ी है और यहां पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों व प्रशासन के अनुसार करीब चार साल से यहां जाने पर पाबंदी है.

लोगों ने मांग की इस प्रिंसिपल को हटाया जाए. यह छात्राओं को गोद में लेकर नहा रहा था. उसने 15 अगस्त को दारू पी रखा था, पिकनिक मनाने गया था. इनमें करीब 20 से 25 बड़ी बालिकाएं भी शामिल थीं.

पुलिस को नहीं दी गई लिखित शिकायत

इसके बावजूद बच्चों को बांध पर ले जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए. थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि अभी तक किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की लिखित शिकायत नहीं मिली है. वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने बताया कि बालिकाओं, प्रिंसिपल और अभिभावकों से जानकारी ली गई है. अब टीम पूरे मामले की जांच करेगी.

यह भी पढे़ं-

तबेले में चल रहे जयपुर के जिस स्कूल को लेकर हुआ बवाल, अब उसे दूसरी जगह किया शिफ्ट

CJP के आशुतोष रांका के स्कूल विजिट, बवाल पर पुलिस का एक्शन; FIR में किस-किसका नाम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Alwar News, Alwar School News, Alwar School Video, Rajasthan School News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com