विज्ञापन

जोधपुर में स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार कारोबारी को मारी टक्कर, 50 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश 

इस मामले में अभी तक पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

जोधपुर में स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार कारोबारी को मारी टक्कर, 50 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश 
जोधपुर पुलिस ने लूट के मामले में बड़ा एक्शन किया है.
  • जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने आंशिक खुलासा किया है
  • दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक नाबालिग की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है
  • आरोपियों ने घटना से पहले पीड़ित की गतिविधियों पर दो से तीन दिन तक बाइक पर घूमकर नजर रखी थी

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने आंशिक खुलासा कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक नाबालिग की भूमिका भी सामने आई है. पुलिस उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्कॉर्पियो गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.

कई दिनों तक की गई निगरानी

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले दो से तीन दिन तक पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रखी थी. वे बाइक पर घूमकर रेकी करते रहे और पूरी जानकारी जुटाने के बाद लूट की योजना को अंजाम दिया. पुलिस का मानना है कि वारदात पूरी तैयारी और सुनियोजित तरीके से की गई थी.

ऐसे हुई थी वारदात

शनिवार को बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ के हेमसर निवासी बाबूलाल शर्मा स्कूटी पर जा रहे थे. बाबूलाल अपनी ट्रेडिंग कंपनी के काम से एचडीएफसी बैंक से चेक के जरिए करीब 50 लाख रुपये निकालकर ले जा रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. बाबूलाल के गिरते ही आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए.

सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं. एडीसीपी प्रवीण सेन और एसीपी नतिशा जाखड़ की निगरानी में पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. टोल नाकों और प्रमुख मार्गों की रिकॉर्डिंग की जांच के बाद संदिग्ध वाहनों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल स्कॉर्पियो को ट्रेस कर लिया.

दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में शेखर (20) निवासी मानपुरा झालामंड और शैतान सिंह (22) निवासी विवेक विहार, पाली रोड को गिरफ्तार किया है. जांच अधिकारियों के अनुसार शैतान सिंह की भूमिका इस पूरी साजिश में अहम मानी जा रही है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 495000 रुपये भी बरामद किए हैं. फिलहाल पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें | युवक के पेट से निकला 4 फीट लंबा शॉवर पाइप! चली घंटों सर्जरी, बाल-बाल बची जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodhpur News, Jodhpur Police, Rajasthan Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com