विज्ञापन

एक चार्ज में दिल्ली से बिहार, आ गई 919 किमी रेंज वाली दमदार कार, 40-इंच की स्क्रीन और जबरदस्त फीचर्स

BMW ने अपनी नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक SUV iX3 को लॉन्च कर दिया है. ये 919 किमी की बंपर रेंज के साथ आती है, यानी एक सिंगल चार्ज में आप दिल्ली से बिहार पहुंच सकते हैं.

एक चार्ज में दिल्ली से बिहार, आ गई 919 किमी रेंज वाली दमदार कार, 40-इंच की स्क्रीन और जबरदस्त फीचर्स
BMW की नई कार लॉन्च
BMW

BMW ने अपनी नई और एडवांस इलेक्ट्रिक SUV BMW iX3 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये नया मॉडल कंपनी की नई Neue Klasse डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है. ये BMW के भविष्य की कारों की दिशा तय करेगी. कंपनी ने इस धांसू इलेक्ट्रिक SUV को तीन अलग-अलग ट्रिम्स के ऑप्शन्स में पेश किया है. जिनकी कीमत 2,69,900 युआन से 3,39,900 युआन (लगभग 37 लाख रुपये से 45 लाख रुपये) के बीच रखी गई है. चीन में इसकी डिलीवरी इसी महीने से शुरू होने जा रही है. आइए, हम आपको इस प्रीमियम और हाई-टेक इलेक्ट्रिक कार के बारे में डिटेल्स से बताते हैं. 

BMW iX3: न्यू क्लास डिजाइन और मस्कुलर लुक

दिखने के मामले में ये नई SUV सड़कों पर चलने वाली किसी भी दूसरी इलेक्ट्रिक कार से बिल्कुल अलग और बेहद आक्रामक नजर आती है. इसके फ्रंट में 3D 'Light Glow' किडनी ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों तरफ 322 एलईडी यूनिट्स से बनी बेहद खूबसूरत 'एंजेल-विंग' एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं. कार के साइड प्रोफाइल में BMW ने अपने ट्रेडिशनल डिजाइन को बदलते हुए केवल चीनी बाजार के लिए खास 'Mirror Glow' कॉर्नर डिजाइन का इस्तेमाल किया है. साइज की बात करें तो ये एक मिड-साइज लग्जरी SUV है, जिसकी लंबाई 4,885 mm, चौड़ाई 1,895 mm, ऊंचाई 1,634 mm और इसका व्हीलबेस पूरे 3,005 mm का है जो केबिन के अंदर शानदार स्पेस देता है.

BMW iX3: 3D हेड्स-अप डिस्प्ले और AI का सपोर्ट

कार के केबिन के अंदर आपको बिल्कुल मॉडर्न कारों जैसा देखने को मिलता है, जिसे कंपनी ने Panoramic iDrive सिस्टम पर तैयार किया है. इसमें एक अनोखा 'पैनोरमिक विजन ब्रिज' और एक बड़ा 3D हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) दिया गया है, जो विंडशील्ड पर ही 40-इंच के साइज की 4K क्वालिटी वाली इमेज प्रोजेक्ट करता है. इसके अलावा, डैशबोर्ड पर 17.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो ड्राइवर की सुविधा के लिए 17.5 डिग्री झुका हुआ है.

इस गाड़ी का इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी हाई-टेक है जो Huawei HiCar और Apple CarPlay को तो सपोर्ट करता ही है, साथ ही इसमें दुनिया के सबसे लोकप्रिय AI मॉडल्स अलीबाबा और DeepSeek AI का इन-बिल्ट सपोर्ट भी दिया गया है. सामान रखने के लिए इसमें 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है जिसे पीछे की सीटों को फोल्ड करके 1,600 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है, और इसके अलावा फ्रंट बोनट के नीचे भी 58 लीटर का एक छोटा बूट स्पेस दिया गया है.

मोमेंटा के साथ मिलकर तैयार किया गया सुपर ड्राइविंग सिस्टम

सुरक्षा और ड्राइवर की सुविधा के लिए BMW ने चीनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी मोमेंटा के साथ मिलकर एक बेहद एडवांस एंड-टू-एंड एआई इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम तैयार किया है. ये एडवांस सिस्टम स्थानीय रोड कंडीशंस और ट्रैफिक के बड़े डेटा मॉडल का यूज करता है. इसकी मदद से ये कार शहर की तंग गलियों से लेकर बड़े हाईवेज तक पूरी तरह से खुद-ब-खुद ड्राइविंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और सामने आने वाले खतरों को देखकर टक्कर रोकने जैसे मुश्किल कामों को बेहद आसानी से कर लेती है.

800V की सुपरफास्ट चार्जिंग और 919 किमी की बंपर रेंज

इस SUV की सबसे बड़ी ताकत इसका 800V का हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म और BMW का सिक्स्थ-जेनरेशन eDrive सिस्टम है जो इसे कमाल की रेंज और रफ्तार देता है. हम यहां पर इसके तीनों मॉडल्स के पावर, बैटरी और रेंज की पूरी डिटेल बता रहे हैं-

  • 30L RWD (बेस वेरिएंट): इसमें सिंगल मोटर रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है जो 265 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये मॉडल महज 6.8 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेता है. इसमें CATL की 77 kWh क्षमता वाली LFP बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर 630 किमी (~510 किमी WLTP) की रेंज देती है.
  • 40L xDrive AWD (मिड वेरिएंट): इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है जो 374 hp की पावर और 565 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये वेरिएंट 5.6 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेता है. इसमें 86.9 kWh की CATL NCM बैटरी दी गई है जो 702 किमी की शानदार रेंज देती है.
  • 50L xDrive AWD (टॉप वेरिएंट): इसमें भी डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है जो पूरे 469 hp की बेमिसाल पावर और 645 Nm का टॉर्क देता है. ये मॉडल मात्र 4.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेता है. इसमें 113.4 kWh की बड़ी Eve Energy NCM बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर पूरे 919 किमी (~744 किमी WLTP) की बंपर रेंज देने का दावा करती है. यानी आप एक चार्ज में दिल्ली से बिहार पहुंच सकते हैं.

इस कार के सभी वेरिएंट्स सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिनकी मदद से इसे मात्र 21 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. आपको बता दें कि इस गाड़ी ने हाल ही में ब्राजील में हुए रियल-वर्ल्ड टेस्ट के दौरान सिंगल चार्ज पर रिकॉर्ड 1,015.8 किमी की दूरी तय करके सबको हैरान कर दिया था. 

यह भी पढ़ें | 1700KM की रेंज और लग्जरी फीचर्स, 1-BHK फ्लैट बन जाती है ये SUV, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BMW, IX3 Electric SUV, SUV, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com