राजस्थान में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटे भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसकी वजह से पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कई जगह भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने मंगलवार को झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार झुंझुनूं और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रहने और कुछ दौर में मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 21 जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की गई है.

Photo Credit: IANS
21 जिलों में येलो अलर्ट
आज 11 अगस्त को कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है. आज भरतपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.
चूरू, सीकर, जयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जालोर, बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर, उदयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, टोंक, नागौर और जोधपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
12 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, व जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है.
13 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश वह पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है.
14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है.
15 अगस्त से राज्य के उत्तरी व उत्तर पूर्वी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है.
आज 11 अगस्त को कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है. आज भरतपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान मौसम अपडेट: 11 अगस्त
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) August 11, 2026
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 48 घंटे भारी बारिश अलर्ट। pic.twitter.com/0XNpqwZHpb
24 घंटे में झालावाड़ में भारी बारिश
पिछले 24 घंटे में झालावाड़ जिले में अत्यंत भारी बारिश हुई है. बूंदी, कोटा जिलों में अतिभारी बारिश तथा बांसवाड़ा, बारां, डीडवाना जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है. सर्वाधिक बारिश झालावाड़ जिले के सुनैल में हुई जहां 300mm बारिश दर्ज की गई.
मौसम विभाग की सुबह की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान में झालावाड़ के बकानी में 27 मिमी, पिड़ावा में 26, कोटा के डोईटा में 15, रामगंजमंडी में 14, झालावाड़ के झरपालाटन में 13 और बूंदी में 13 मिमी बारिश हुई. पश्चिमी राजस्थान में नावा, कोलायत, रतनगढ़ और चूरू समेत कुछ स्थानों पर बारिश हुई.
जैसलमेर 40.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म
बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार है. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा. बीकानेर में 39.3, श्रीगंगानगर में 37.4 और फतेहपुर में 36 डिग्री तापमान रहा.
ये भी पढ़ें-: 'मैडम को बताया था कि वाटर कूलर में करंट आता है', स्कूल में पानी पीने गया बच्चा, हुई मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं