विज्ञापन

किसान के 19 साल के बेटे का कमाल, सेंसर और रिमोट से चलने वाले इलेक्ट्रिक हार्वेस्टर का मॉडल बनाया

मशीन के पीछे के पशु या मनुष्‍य आ जाता है तो वह तुरंत पहचान जाता है और मशीन ऑटोमैट‍िक बंद हो जाती है.

किसान के 19 साल के बेटे का कमाल, सेंसर और रिमोट से चलने वाले इलेक्ट्रिक हार्वेस्टर का मॉडल बनाया
बारां में 19 साल के विष्णु ने इलेक्ट्रिक हार्वेस्टर मॉडल तैयार किया है.
NDTV Reporter

बारां के अंता क्षेत्र से कृषि नवाचार की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच एक किसान के 19 साल के बेटे ने ऐसा इलेक्ट्रिक हार्वेस्टर मॉडल तैयार किया है, जो रिमोट कंट्रोल और सेंसर तकनीक से चलता है. यह नवाचार भविष्य में खेती को अधिक सुरक्षित, किफायती और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

ई-हॉर्वेस्टर मॉडल तैयार 

अंता के समीप नागदा गांव के विष्णु कुमार प्रजापति ने मात्र एक महीने की मेहनत से रिमोट से चलने वाले ई-हार्वेस्टर का मॉडल तैयार किया है. इस मॉडल को बनाने में पीवीसी पाइप सहित अन्य सामग्रियों का उपयोग किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मशीन को रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जा सकता है, जिससे किसान सुरक्षित दूरी से भी इसे चला सकता है.

मॉर्डन सेंसर लगाए गए 

मॉडल में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीछे आधुनिक सेंसर लगाए गए हैं. यदि मशीन के पीछे कोई व्यक्ति, पशु या अन्य बाधा आ जाती है, तो सेंसर तुरंत उसे पहचान लेते हैं, और मशीन स्वतः रुक जाती है. इससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी कम हो जाती है, और मशीन भी सुरक्षित रहती है.

साधार परिवार से हैं विष्णु 

एक साधारण किसान परिवार से आने वाले विष्णु कुमार का यह प्रयास ग्रामीण प्रतिभा और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन, शोध संस्थानों का सहयोग और सरकारी प्रोत्साहन मिले तो गांवों से भी कृषि क्षेत्र के लिए बड़े और उपयोगी आविष्कार सामने आ सकते हैं.

विष्णु का यह मॉडल न केवल युवा नवाचार की मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लगन और नई सोच के दम पर खेती के भविष्य को नई दिशा दी जा सकती है.

(अरविंंद अर्जुन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: ब्लड डोनेशन कैंप में खून देने काफिले के साथ पहुंचा माफिया; थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो जब्त, 10 गिरफ्तार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajastan, Baran Rajasthan, Harvester Machine, Harvested Crops, Baran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com