विज्ञापन

बिना झंझट के सिर्फ 1 मिनट में निकल आएंगे अनार के ढेर सारे दाने, ये रहा देसी जुगाड़

अब अनार छीलना बिल्कुल मुश्किल नहीं लगेगा. बस आपको इस ट्रिक को फॉलो करना है. बिना जूस निकाले आप आसानी से ढेर सारे दाने निकाल पाएंगे. जानें क्या है सही तरीका?

बिना झंझट के सिर्फ 1 मिनट में निकल आएंगे अनार के ढेर सारे दाने, ये रहा देसी जुगाड़
अनार को छीलने का सही तरीका क्या है?
NDTV

अनार खाना तो खूब पसंद है, लेकिन जब उसे छीलने की बारी आती है, तो सेकंड्स में मन बदल जाता है. जहां कई लोग अनार छीलने में काफी समय लगा देते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो अनार के दाने निकालते समय कई दाने फेंक देते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो नीचे बताया गया ये एक देसी जुगाड़ न सिर्फ अनार के दानों को बर्बाद होने से बचाएगा, बल्कि 1 मिनट के अंदर अनार छीलने में मदद करेगा. फिर देर किस बात की है, जान लेते हैं क्या है वो ट्रिक?

अनार छीलने का आसान तरीका|  Quick Pomegranate Peeling Hack

सबसे पहले ये वीडियो देखिए...

अनार को जल्दी कैसे छीलें?

अनार को ऊपर से काटें:

सबसे पहले आपको अनार का ऊपर वाला हिस्सा यानी कैप चाकू की मदद से काट लें.

लाइन को देखें:

ऊपर की कैप काटकर आपको सबसे पहले अनार के अंदर की सफेद लाइन को देखना है. इन लाइन पर आपको ऊपर से नीचे तक हल्का कट लगाना है.

अनार को खोलें:

कट लगाने के बाद आपको हल्के हाथों से अनार को खोलना है और इसे फूल की पंखड़ियों की तरह फैला लेना है बिना नीचे का हिस्सा तोड़ें.

अब एक चम्मच लें:

एक प्लेट लें, अनार को हाथ में उल्टा पकड़कर चम्मच की मदद से हल्के-हल्के थपथपाएं.

दाने निकलने लगेंगे:

इस आसान ट्रिक की मदद से आप देखेंगे कुछ ही सेकंड में अनार के दाने प्लेट पर गिरने लगेंगे.

अब सफेद हिस्सा काटें:

अब लास्ट में सफेद झिल्ली या पोरशन को अलग कर दें. अब आपके अनार के दाने खाने या किसी रेसिपी में इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: घर में ब्रेड नहीं? बिना ब्रेड बनाएं क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anar, How To Peel A Pomegranate Easily And Quickly, Pomegranate Peeling Video, Anar Kaise Khana Chahiye, Kitchen Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com