विज्ञापन

अप्रैल में लगा दिए ये पौधे तो जून में भर-भरकर आएंगी सब्जियां! जानें आसान किचन गार्डन सीक्रेट

April Gardening Tips: अप्रैल में आप कुछ सब्जियों के बीज बोकर बस 2 से 3 महीने में ही अच्छी पैदावार पा सकते हैं. यहां जानिए कौन सी सब्जियां लगाकर आप जून में टोकरी भर-भरकर निकाल सकते हैं.

अप्रैल में लगा दिए ये पौधे तो जून में भर-भरकर आएंगी सब्जियां! जानें आसान किचन गार्डन सीक्रेट
Vegetable Planting Guide: थोड़ी सी समझदारी और सही पौधों का चुनाव आपको शानदार रिजल्ट देखने को मिल सकता है.

Kitchen Gardening Secrets: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर की बालकनी या छत पर ताजी और हेल्दी सब्जियां उगें, तो अप्रैल का महीना इसके लिए बिल्कुल सही समय है. गर्मियों की शुरुआत के साथ कई ऐसी सब्जियां होती हैं, जिन्हें अगर आप अभी लगा दें तो जून तक आपकी किचन टोकरी हरी-भरी हो सकती है. किचन गार्डनिंग न सिर्फ आपको ताजी सब्जियां देती है, बल्कि यह एक सुकून देने वाला अनुभव भी है. खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा जगह या खर्च की जरूरत नहीं होती. थोड़ी सी समझदारी और सही पौधों का चुनाव आपको शानदार रिजल्ट देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं वो आसान सीक्रेट्स जिनसे आपका किचन गार्डन खिल उठेगा.

अप्रैल में लगाने वाली बेस्ट सब्जियां:

अप्रैल के महीने में तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है, जो कुछ खास सब्जियों के लिए परफेक्ट होता है. इस समय आप ये पौधे लगा सकते हैं:

  • टमाटर (Tomato): इस सब्जी का पौधा जल्दी बढ़ता है और जून तक फल देने लगता है.
  • भिंडी (Okra): गर्मी की सबसे आसान और तेजी से बढ़ने वाली सब्जी.
  • खीरा (Cucumber): ठंडक देने वाला खीरा कम समय में तैयार हो जाता है.
  • लौकी और तोरई (Bottle Gourd and Ridge Gourd): इन बेल वाली सब्जियां को तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये उत्पादन भी ज्यादा देती हैं.
  • हरी मिर्च (Green Chili): अगर आप छोटे गमलों में भी हरी मिर्च लगाते हैं तो ये आसानी से उग जाती है. 

ये भी पढ़ें: मैंने 120 दिन तक फ्राइड फूड नहीं खाया, नतीजे देखकर खुद हैरान रह गया, 23 साल के अवधेश ने साझा किया अनुभव

सही मिट्टी और गमले का चुनाव:

अच्छी फसल के लिए मिट्टी का सही होना बहुत जरूरी है. इसके लिए 50% गार्डन मिट्टी, 25% गोबर की खाद, 25% रेत या कोकोपीट. इन तीनों को मिलाकर हल्की और पोषक मिट्टी तैयार करें. गमले में नीचे छेद जरूर रखें ताकि पानी जमा न हो.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी देने का सही तरीका:

गर्मी में पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी नुकसान भी कर सकता है.

  • सुबह या शाम को ही पानी दें.
  • मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालें.
  • पत्तों पर हल्का स्प्रे भी कर सकते हैं.

धूप कितनी जरूरी:

  • ज्यादातर सब्जियों को 6-8 घंटे की धूप चाहिए होती है.
  • अपने गमलों को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप आए.

खाद और देखभाल का ध्यान कैसे रखें:

  • हर 10-15 दिन में पौधों को ऑर्गेनिक खाद दें.
  • आप घर के किचन वेस्ट (जैसे सब्जियों के छिलके) से भी खाद बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में तपती छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

कीड़े-मकोड़ों से बचाने के लिए क्या करें:

  • नीम का तेल स्प्रे करें.
  • साबुन पानी का हल्का घोल इस्तेमाल करें.

बेल वाले पौधों का सपोर्ट:

  • लौकी, तोरई और खीरे जैसे पौधों को सहारा देना जरूरी है.
  • आप लकड़ी या रस्सी का सहारा देकर इन्हें ऊपर चढ़ा सकते हैं, जिससे ज्यादा फल मिलेंगे.

किचन गार्डन के फायदे | Benefits of a Kitchen Garden 

  • ताजी और केमिकल-फ्री सब्जियां.
  • पैसे की बचत.
  • मानसिक शांति और खुशी.
  • बच्चों के लिए सीखने का अच्छा जरिया.

अगर आप अप्रैल में सही तरीके से पौधे लगाते हैं, तो जून तक आपका किचन गार्डन हरी-भरी सब्जियों से भर सकता है. बस सही पौधों का चयन, अच्छी मिट्टी, रेगुलर पानी और थोड़ी सी देखभाल, यही है सफलता का सीक्रेट.

ये भी पढ़ें: किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

पिछले 3 साल में कितना बदल गया वैभव सूर्यवंशी का लुक? सिंपल लड़के से स्टाइल आइकन बनने तक का सफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com