विज्ञापन

राजस्थान में पंखे से लटकती म‍िली 12वीं की छात्रा की लाश, चारधाम यात्रा पर गए हैं माता-प‍िता

छात्रा के पैरों में रस्‍सी बंधी थी. पर‍िजन और ग्रामीणों ने हत्‍या की आशंका जताते हुए न‍िष्‍पक्ष जांच करने की मांग की है. 

राजस्थान में पंखे से लटकती म‍िली 12वीं की छात्रा की लाश, चारधाम यात्रा पर गए हैं माता-प‍िता
छात्रा की सुसाइड के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के वाका गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव फंदे से लटकते हुए म‍िला, जि‍ससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए. बताया जा रहा है कि शव करीब 7 फीट ऊंचाई पर लटका हुआ था, और पैरों में भी रस्सी बंधी हुई थी, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने शव को फंदे से नीचे उतारा. परि‍जनों ने हत्‍या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की.  

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई 

मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. आरोप लगाया क‍ि छात्रा की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं क‍िया है, और न ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की गई है. 

पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतारा 

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और परिजनों की सहायता से शव को फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे. 

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

(रिपोर्ट- कौस्तुभ पण्डया) 

यह भी पढ़ें: भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की ढीली होती पकड़, चुनाव के नतीजों ने कैसे बदली सियासी दिशा?

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, 12th Grade Student, Suicide 12th Student, Bandwara, Char Dham Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com