विज्ञापन

MS Dhoni के IPL संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, बोलीं- 'माही, मुझे हमेशा तुम पर गर्व रहेगा'

धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए माही पर गर्व जताया.

MS Dhoni के IPL संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, बोलीं- 'माही, मुझे हमेशा तुम पर गर्व रहेगा'
एमएस धोनी और साक्षी धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक बेहद ही भावुक पोस्ट साझा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए साक्षी ने उन सभी फैंस का धन्यवाद किया है, जो सालों से धोनी के क्रिकेट सफर का हिस्सा थे. साक्षी ने धोनी को मिले प्यार और समर्थन के लिए फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है. 

साक्षी धोनी ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'कुछ अध्यायों का अंत होना जरूरी होता है ताकि नए अध्याय शुरू हो सकें. उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद जिन्होंने वर्षों तक माही से प्यार किया, उनका समर्थन किया और उन पर भरोसा जताया. हम आपको व्यक्तिगत रूप से जानते हों या नहीं. हम आपके इस प्यार के लिए हमेशा आभारी रहेंगे. नई शुरुआत, नए रोमांच और ढेर सारी खूबसूरत यादों के नाम. माही, मुझे आपके ऊपर हमेशा गर्व रहेगा.'

Latest and Breaking News on NDTV

चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बने धोनी

धोनी जरूर आईपीएल में अब बल्ले से धूम नहीं मचाएंगे. मगर सीएसके के बेड़े में वह अब भी नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है. 

सीएसके के साथ धोनी का प्रदर्शन

धोनी ने सीएसके के लिए कुल 16 सीजन में हिस्सा लिया. जहां उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा. टीम को उन्होंने कुल पांच बार खिताब दिलाया. पहली बार टीम को उन्होंने 2010 में चैंपियन बनाया. उसके बाद वह 2011, 2018, 2021 और 2023 में भी आईपीएल ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे. 

शानदार फिनिशर के तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे धोनी

45 वर्षीय धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने सिर्फ एक शानदार फिनिशर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सफल कप्तान और प्रेरणादायक कप्तान के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2027 Retention: पैसों की बरसात! रिटेंशन में ही टीमों ने खोल दी तिजोरी, देखें 10 टीमों का टॉप खिलाड़ी कौन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com