विज्ञापन

IND vs NZ 1st Test: शुभमन गिल नंबर-4, पंत नंबर-5, चार तेज गेंदबाजों पर दांव, पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध होंगे या गुरनूर बरार, यह फैसला टीम मैनेजमेंट के लिए काफी मुश्किल होने वाला है.

IND vs NZ 1st Test: शुभमन गिल नंबर-4, पंत नंबर-5, चार तेज गेंदबाजों पर दांव, पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?
पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की दौड़ में बेहद अहम रहने वाली है. यह सीरीज केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पॉइंट्स टेबल में मौजूद कई अन्य टीमों के समीकरणों को भी प्रभावित कर सकती है. ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी की कोशिश जीत के बढ़त बनाने की होगी. हालांकि, उससे पहले टीम मैनेजमेंट के सामने टीम कॉम्बिनेशन को फाइनल करना एक बड़ा सिरदर्द जरूर होगा. कप्तान शुभमन गिल साफ कर चुके हैं कि भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा, लेकिन वह कौन होंगे, इसका फैसला नहीं हुआ है. 

इस टेस्ट सीरीज के लिए चयन के लिए छह मुख्य तेज गेंदबाज़ उपलब्ध हैं - जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकाश दीप और अंशुल कंबोज. भारत के पास विकल्पों की कोई कमी नहीं है. हालांकि, गिल ने ज़ोर देकर कहा कि वे ऐसे गेंदबाजों की तलाश में हैं जो पिच पर जोर से गेंद पटक सकें, ताकि पुरानी गेंद से विकेट लेने की संभावना अधिक हो.  कप्तान शुभमन गिल को अपनी टीम में बल्लेबाजी की गहराई और तेज गेंदबाजी आक्रमण के बीच सही संतुलन बनाना होगा.

तेज गेंदबाजों ने बढ़ाया 'सिरदर्द'

वनडे सीरीज में कई तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, गिल ने माना कि गेंदबाजी आक्रमण को अंतिम रूप देना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. मंगलवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा,"सच कहूं तो यह थोड़ा सिरदर्द जैसा है, लेकिन यह एक अच्छी तरह का सिरदर्द है. मुझे लगता है कि वनडे सीरीज में सभी तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया." 

गिल ने आगे कहा,"गुरनूर और अंशुल ने बहुत अच्छा काम किया, और अर्शदीप के साथ-साथ सिराज ने भी अपने आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी की. सभी तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हम अभी भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अंतिम कॉम्बिनेशन क्या होगा और किन तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारा जाए. लेकिन इतना तय है कि आप कम से कम चार तेज गेंदबाजों को जरूर देखेंगे. हम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे, यह पक्का है."

किन चार पर दांव लगाएंगे कप्तान?

स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज दोनों हैं. ऐसे में इनकी जगह तो पक्की है. सवाल अन्य दो का है. ऑल-राउंड के तौर पर मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताएगा? क्या वो अंशुल कंबोज होंगे या फिर नितीश कुमार रेड्डी या फिर आकाश दीप. जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों रेस में है. प्रसिद्ध के पास अनुभव है, जबकि गुरनूर ने हाल में जैसा प्रदर्शन किया है, उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा. 

बैटिंग लाइन-अप लगभग तय

अगर टीम मैनेजमेंट ने चार गेंदबाजों के सवाल का जवाब तलाश लिया तो उनके लिए बाकी खिलाड़ियों का चयन अधिक मुश्किल नहीं होगा क्योंकि बैटिंग लाइन-अप लगभग तय है. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते दिखेंगे. जबकि देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर नजर आएंगे. कप्तान गिल अपने चौथे स्थान पर खेलेंगे. उनके बाद होंगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल. एक स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा की जगह भी पक्की है. हालांकि, न्यूजीलैंड के टॉप-ऑर्डर में चार लेफ्ट आर्म बैटर हैं, ऐसे में वाशिंगटन सुंदर भी एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जसीवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें: WTC Final 2027 का टिकट कैसे पक्का करेगा भारत? जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल एंड कंपनी को क्या करना होगा

यह भी पढ़ें: 'सैंडपेपरगेट' घटना में पूरी टीम शामिल थी', अब सजा पाए बेनक्रॉफ्ट ने किया उस्मान का समर्थन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Muralikrishna Prasidh Krishna, Gurnoor Singh Brar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com