विज्ञापन

पुष्कर मेले में दिखी घोड़ों की लग्जरी लाइफ, कोई पीता है बिसलेरी तो कोई खाता है काजू-बादाम; करोड़ों में कीमत!

अब पुष्कर मेला सिर्फ खरीद-फरोख्त का बाजार नहीं रह गया है. यह देशभर के घोड़ा पालकों के लिए नस्ल और स्टड के बेहतरीन घोड़े दिखाने का बड़ा मंच भी बन चुका है.

पुष्कर मेले में दिखी घोड़ों की लग्जरी लाइफ, कोई पीता है बिसलेरी तो कोई खाता है काजू-बादाम; करोड़ों में कीमत!
पुष्कर मेले में आए एलेक्स, देवनुर और आरडीएक्स नाम के घोड़े की तस्वीर.
NDTV Reporter

Viral Video: राजस्थान के पुष्कर मेले में इस बार कुछ घोड़े अपनी ऊंची कीमत और खास लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में हैं. गुजरात से आया मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा गोल्डन किंग 21 करोड़ रुपये की बताई गई कीमत के साथ लोगों का ध्यान खींच रहा है. वहीं, महाराष्ट्र के एलेक्स और आरडीएक्स की कीमत भी 5-5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

'बिजलेरी पीता है, काजू-बादाम खाता है'

कीमतों के अलावा कुछ घोड़े अपने खानपान की वजह से भी पहचान बना रहे हैं. इनमें देवनुर नाम का घोड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में है. उसके मालिक का दावा है कि उसे सिर्फ बिसलेरी का पानी पिलाया जाता है, जबकि उसकी डाइट में काजू और बादाम शामिल हैं.

100 बॉडी गार्ड वाला घोड़ा, नाम है बादल

मेले में केकड़ी के जेठवाल स्टड के घोड़े भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. स्टड के सफेद घोड़े बादल, न्यू बादल और विश्वास को मिलाकर उनकी कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है. बादल की एंट्री ढोल-नगाड़ों, नोटों की बारिश और करीब 100 बॉडीगार्डों के साथ कराई गई थी. जिसका जुलूस करीब 1 किलोमीटर लंबा था.

घोड़ा बिक गया, नाम दूसरे को दे दिया

बताते चलें कि जेठलाल स्टड में बादल सिर्फ एक घोड़े का नाम नहीं, बल्कि एक परंपरा बन चुका है. पहले वाला बादल गुजरात में बेचा जा चुका है. उसके बाद नए घोड़े को भी यही नाम दिया गया, जिसे अब मेले में पेश किया गया है.

घोड़ों की कीमतें: हाइप Vs हकीकत

हालांकि मेले में कई घोड़ों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है, लेकिन वास्तविक बिक्री के आंकड़े अक्सर इससे काफी अलग होते हैं. पिछले साल पुष्कर मेले में 224 घोड़ों की कुल बिक्री 75 लाख रुपये दर्ज की गई थी और सबसे महंगा सौदा 4.60 लाख रुपये का रहा था. यही वजह है कि घोड़ों की इन बड़ी कीमतों को लेकर हर साल बहस छिड़ती है.

यह भी पढ़ें:- 'मिडिल क्लास इसलिए मिडिल क्लास रह जाता है', मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताया पीढ़ियों की अमीरी का फॉर्मूला

यह भी पढ़ें:- मुंबई की सड़कों पर ई-रिक्शा चलाते दिखे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, पीछे सवारी बनकर बैठीं पत्नी केट मिडलटन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushkar Fair, Pushkar Camel Fair, Pushkar Mela 2026, Expensive Horses In India, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com