विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: सीकर में MLA की भाभी सरपंच चुनाव हारीं, बालोतरा में 3 वोट से जीती महिला, 3747 ग्राम पंचायतों का रिजल्ट

Rajasthan Panchayat Election Results:राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान के आखिरी आंकड़े जारी हो गए हैं. इस बार भी रोचक मुकाबला दिखा है, कांग्रेस विधायक की भाभी चुनाव हार गई हैं.

राजस्थान पंचायत चुनाव: सीकर में MLA की भाभी सरपंच चुनाव हारीं, बालोतरा में 3 वोट से जीती महिला, 3747 ग्राम पंचायतों का रिजल्ट
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस विधायक की भाभी हारी सरपंच का चुनाव (फोटो:NDTV)
  • राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में 84.42 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था.
  • इस चरण में 1 करोड़ 5 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया और 45 सरपंच निर्विरोध चुने गए.
  • सीकर जिले की रोहल ग्राम पंचायत में कांग्रेस विधायक की भाभी शबनम सरपंच चुनाव में 113 वोटों से हारीं.

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. इस बार भी रोचक मुकाबला देखने को मिला है. राजस्थान में कांग्रेस विधायक हाकम अली की भाभी शबनम सरपंच का चुनाव हार गई. चौथे चरण में कही 3 वोट से जीत मिली है, तो कही गांव में 1304 वोट से चुनाव जीतकर पंचायत चुनाव में इतिहास भी बनाया गया है. राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में शाम 6 बजे तक 84.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. मतदान के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हुई और देर रात तक परिणाम घोषित होते रहे. इस चरण में 45 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं. चौथे चरण में 1 करोड़ 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया था. 

सीकर में कांग्रेस विधायक की भाभी हारी चुनाव 

राजस्थान पंचायत चुनाव में सीकर जिले में आने वाली रोहल ग्राम पंचायत का नतीजा दिलचस्प रहा. रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति की रोहल ग्राम पंचायत में चुनावी मुकाबला कांग्रेस विधायक की भाभी हार गई. फतेहपुर कांग्रेस विधायक हाकम अली की भाभी शबनम यहां से सरपंची का चुनाव लड़ रही थी, जिन्हें गांव के दूसरे प्रत्याशी रिंकू कंवर ने 113 वोटों से हराया है. कांग्रेस विधायक की भाभी होने की वजह से यहां माहौल गर्माया हुआ था. चुनाव प्रचार के दौरान भी पूरा दम लगाया गया था. जिससे चौथे चरण में इस नतीजे की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. 

बालोतरा जिले में 3 वोट से जीत 

राजस्थान के बालोतरा जिले में सबसे करीबी मुकाबला देखने को मिला. बालोतरा जिले की अन्नपूर्णा नगर ग्राम पंचायत में रहा, जहां कमला देवी महज 3 वोट से जीतीं. यहां मुकाबला बेहद करीब गया था. प्रतापगढ़ की लुपड़ी पंचायत में ललिता मीणा 6 वोट से सलूम्बर की करा-कलां में निर्मला 10 वोट से, बालोतरा की रूपसर में चंद्रा कंवर 14 वोट से और श्रीगंगानगर की 54 GB में संतोष देवी 16 वोट से विजयी रहीं.

राजस्थान में 1304 वोट से जीत

राजस्थान के चौथे चरण में सबसे बड़ी जीत की बात की जाए तो हनुमानगढ़ जिले की अमरपुरा जालू पंचायत में रामेती देवी ने 1,304 वोट से जीत दर्ज की है. उनकी जीत इसलिए भी अहम है कि क्योंकि पंचायत के चुनाव में यह अहम मानी जाती है. वहीं झुंझुनूं की अलसीसर में कुलदीप कुमार पूनिया 1,231 वोट से, श्रीगंगानगर की 9 LM-B में मदनलाल 1,181 वोट से, बीकानेर की रायसर में मेघाराम मेघवाल 1,131 वोट से और चित्तौड़गढ़ की मंडला चारण में चंद्रप्रकाश 1,075 वोट से जीते हैं. यह राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण की बड़ी जीत हैं. 

ये वीडियो देखिए

राजस्थान चौथे चरण के प्रमुख नतीजे

  • बीकानेर: रायसर में मेघाराम मेघवाल 1,131 वोट से, बीकासर में अमृतलाल 958 वोट से, कहिरा में देवीराम 701 वोट से, धरनोक में सरस्वती 601 वोट से जीतीं. 
  • झुंझुनूं: अलसीसर में कुलदीप पूनिया 1,231 वोट से, कोदेसर में सोनल कड़वासरा 983 वोट से, जावासर में फरियाद अली 855 वोट से विजयी रहे.
  • खैरथल-तिजारा: उलाहेड़ी में स्नेहलता 678 वोट से, रानोठ में बाला 394 वोट से, खानपुर अहीर में राजपाल 324 वोट से जीते.
  • श्रीगंगानगर: 9 LM-B में मदनलाल 1,181 वोट से, शिवपुर में सुलोचना 1,024 वोट से, 18 P में संदीप कुमार 957 वोट से जीते.
  • धौलपुर: नहीला में शिवानी 922 वोट से, समौर में गिरिजा शर्मा 882 वोट से, विंटीपुरा में श्रीनिवास 888 वोट से विजयी रहे.
  • हनुमानगढ़: अमरपुरा जालू में रामेती देवी 1,304 वोट से, 99 RD में कविता 633 वोट से, खोड़ा में बिमला 525 वोट से जीतीं.
  • सीकर: सिंगोदड़ा में चंदा देवी 641 वोट से, बिड़ोदी बड़ी में लीला राम 537 वोट से जीते.
  • चित्तौड़गढ़: मंडला चारण में चंद्रप्रकाश 1,075 वोट से, बांगेड़ा घाटा में रतनलाल 343 वोट से जीते.
  • भरतपुर: फुलवारा में रेखा कुमारी 706 वोट से, सुनारी में सीमा 524 वोट से विजयी रहीं.
  • जयपुर: आंधी की धामस्या में गंगा देवी 891 वोट से जीतीं। टोंक: प्रतापपुरा में जयसिंह 505 वोट से, सवाई माधोपुर: ऐंचेर में निरमा मीणा 564 वोट से जीतीं.

वहीं चौथे चरण के नतीजों में मतदान में जैसलमेर की खुहड़ी पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 92.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि बांसवाड़ा की छोटी सरवा में 92.14 प्रतिशत और हनुमानगढ़ की रावतसर में 92.12 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं बालोतरा की सिवाना में सबसे कम 72.35 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. 

ये भी पढ़ेंः गांव का लड़का बना फाइटर पायलट, भारतीय वायुसेना ज्‍वाइन करेगा पराग शर्मा, UPSC NDA क्रैक की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Panchayat Election Results, Rajasthan Panchayat Election, Rajasthan Panchayat Chunav, Rajasthan Panchayat Chunav 2026, Rajasthan Panchayat Election News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com