बोरवेल में गिरे 9 साल के बच्चे को देर रात सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. वह पूरी तरह से सुरक्षित है. माता-पिता और गांव वालों ने राहत की सांस ली. परिजनों ने शासन-प्रशासन का आभार जताया. NDRF और SDRF की संयुक्त टीमों से सफलता मिली. जेसीबी से खुदाई करके बालक को निकाला गया.
पतंग लूटने के दौरान गिरा
अलवर के लक्ष्मण लक्ष्मणगढ़ इलाके के बुटोली गांव में सोमवार को 9 साल का भानु पतंग लूटने के लिए दौड़ रहा था. पास में एक बोरवेल खुला पड़ा हुआ था, जिसके ऊपर एक छोटा सा पत्थर रखा गया था. इसी दौरान भागते वक्त भानु का पैर बोरवेल के ऊपर रखे पत्थर पर पड़ गया.जैसे ही बच्चे के पैर पत्थर पर पड़ा तो तुरंत पत्थर बोरवेल के ऊपर से खिसक गया और भानु सीधे बोरवेल में गिर गया. इसके बाद वह बोरवेल में करीब 40 फीट की गहराई में जाकर अटक गया. बच्चे के बोरवेल में गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया.
शासन प्रशासन जुटा रहा
सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. एसडीएम मनीषा रेशम, तहसीलदार मनीष कुमार शर्मा, डीएसपी नरेंद्र कुमार और एसएचओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच गएच. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. बालक को बाहर निकालने तक अधिकारी वहीं डटे रहे.
जेसीबी मशीन से खुदाई किया गया
टीमें बालक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी गईं. बालक को बाहर निकालने के लिए मौके पर तीन जेसीबी मशीनों से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर बुटोली गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. वहीं, बच्चे के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. देर रात बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नामांकन के आखिरी दिन बवाल, चले धारदार हथियार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं