विज्ञापन

एशियाड में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम अय्यर? इन 8 प्वाइंट्स से जानें पुरुष क्रिकेट इवेंट्स की तमाम बातें

टीम हरमपनर्ती कौर के गोल्ड सुनिश्चि करने के बाद अब करोड़ों भारतीय फैंस की नजर पुरुषों की इवेंट्स पर जा टिकी है. चलिए इससे जुड़ी तमाम बातें आप जान लीजिए

एशियाड में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम अय्यर? इन 8 प्वाइंट्स से जानें पुरुष क्रिकेट इवेंट्स की तमाम बातें
भारत ने एशियाई खेलों से इतर एक मैच की सीरीज में मेजबान जापान को रोमांचक मैच में मात दी
Source: X

जापान में आइजी नागोया में एशियन गेम्स 2026 टीम हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को श्रीलंका को हराकर खेल महाकुंभ का पहला स्वर्ण पदक भारत को दिला दिया. और अब इसके बाद करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की नजरें टीम श्रेयस अय्यर पर टिक गई है, जिसने मेजबान जापन को इकलौते रोमांचक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में उसे 2 रन से हराया.  अब जबकि वीमेंस टीम का अभियान गोल्ड के साथ खत्म हो गया है, तो तमाम फैंस पुरुष टीम के बारे में बात कर रहे हैं. फैंस के बीच चर्चा हो रही है कि कुल कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं, क्य फॉर्मेट है, वगैरह-वगरैह. चलिए  आप एशियन गेम्स में पुरुष इवेंट्स से जुड़ी अहम बातें जान लीजिए.

प्र.1:-  एशियन गेम्स में पुरुषों की इवेंट कब शुरू होगी?

उ. पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा. इसमें दस टीमें हिस्सा लेंगी. सबसे पहले फुल मेंबर्स (पूर्ण सदस्य) हैं, जिन्होंने सीधे क्वालीफाई किया है ये देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं, तो वहीं गेम्स क्वालीफायर की शीर्ष चार टीमें हैं, जो इस साल जून में खेला गया था. ये टीमें हांगकांग, मलेशिया, नेपाल और ओमान हैं. आखिर में मेजबान देश जापान है, जिसने 2023 के पिछले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया था और ग्रुप चरण में एक मैच जीता तथा एक में हार का सामना किया था.

प्र.2:- एशियन गेम्स 2026 में में टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है?

उ. सबसे कम रैंकिंग वाली छह टीमों को तीन-तीन टीमों के दो ग्रुपों में रखा गाय है. इसमें पूर्ण टेस्ट दर्जा प्राप्त टीमों में सिर्फ अफगानिस्तान शामिल है.  ये सभी टीमें 24 से 26 सितंबर तक सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी. इस चरण के बाद, प्रत्येक समूह से शीर्ष दो देश क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे.

वहीं, शेष चार फुल मेंबर टीमों को उनकी ICC रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए ऑटोमैटिक इंट्री मिली है. वे 28 सितंबर से शुरू होने वाले नॉकआउट फॉर्मेट में ग्रुप-स्टेज के चार क्वालीफायर्स का सामना करेंगी. क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल के बाद, 3 अक्टूबर को फाइनल और तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ मुकाबला खेला जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

प्र.3:- पुरुष इवेंट के मैचों की टाइमिंग क्या है?

उ. इवेंट के तहत हर दिन दो मैच खेले जाएंगे: पहला मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे  यानी भारतीय समयानुसार  सुबह 5:30 बजे खेला जाएगा. वहीं,  दूसरा मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे  यानी भारतीय समय के हिसाब से सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. 

प्र.4:- किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी फैंस की?

निश्चित तौर पर खेलने की स्थिति में भारत के वैभव सूर्यवंशी एक बड़ा आकर्षण का केंद्र होने जा रहे हैं, तो  बुमराह भी बड़े स्टार हैं. वहीं, लिटन दास के बांग्लादेश की कप्तानी करने की उम्मीद है, जबकि शानदार प्रतिभा वाले सईम अयूब भी पाकिस्तान की जर्सी में वापस आ गए हैं.

अनुभवी लेग स्पिनर संदीप लामिछाने नेपाल के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जिसने हाल ही में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी. जापानी मां और ऑस्ट्रेलियाई पिता के बेटे जापान के केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग भी घरेलू टीम के कप्तान के रूप में सुर्खियों में हैं 30 वर्षीय काडोवाकी-फ्लेमिंग जापान के ओपनर और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्र.5:- क्या भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे?

उ. इसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि वे 1 अक्टूबर को पहले सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ उतर सकते हैं, बशर्ते वे कमजोर टीमों के खिलाफ अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीत जाएं.

प्र.6:- पुरुषों का क्रिकेट पिछली बार एशियन गेम्स में कब खेला गया था?

उ. क्रिकेट में पुरुषों और महिलाओं दोनों के इवेंट  पहली बार साल 2010 के एशियन गेम्स में खेले गए थे. तब बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर पुरुषों का स्वर्ण पदक जीता था. इसके बाद 2014 और 2023 में भी क्रिकेट खेला गया था.

हांगकांग (हांग्जो) में भारत गत स्वर्ण पदक विजेता है, जो टूर्नामेंट में उनकी पहली उपस्थिति भी थी. शेड्यूलिंग संबंधी टकरावों के कारण वे पिछले दो संस्करणों में हिस्सा नहीं ले पाए थे. हालांकि, 2023 के फाइनल में बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग वाली टीम होने के कारण भारत को विजेता घोषित किया गया था.

प्र.7:- इस बार बारिश से मैच धुलने की स्थिति में निर्णय कैसे लिया जाएगा?

उ. जानकारी के अनुसार इस बार भी प्लेइंग कंडीशंस पिछले साल जैसी ही रहेंगी. यदि कोई नॉकआउट मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो जाता है, तो ICC की आधिकारिक T20I रैंकिंग के आधार पर बेहतर रैंकिंग वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा.

प्र.8:-  मैच कहां खेले जाएंगे और क्या खराब मौसम की संभावना है?

सभी 14 मैच नागोया के बाहरी इलाके में स्थित निसिभिन, जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. इस मैदान पर इस एशियन गेम्स का महिला इवेंट भी खेला गया था, और यहाँ हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल जारी रहेगा. खराब मौसम के कारण महिला टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच धुल गया था और 24 सितंबर से छिटपुट तूफानों का पूर्वानुमान जताया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, Harmanpreet Kaur Bhullar, India Women, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com