विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days सेल में कितने में मिलेगा iPhone 17? डिटेल्स लीक, जान खुशी से झूम उठेंगे

Flipkart Big Billion Days 2026 सेल से पहले इंस्टाग्राम पर लीक हुई iPhone 17 की कीमत. 99,900 रुपये का ये आईफोन सेल में सीधे ₹7X,XXX में बिकेगा. जानिए बाकी के डिटेल्स.

Flipkart Big Billion Days सेल में कितने में मिलेगा iPhone 17? डिटेल्स लीक, जान खुशी से झूम उठेंगे

साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल Flipkart Big Billion Days Sale अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी. काफी लोगों को इसका इंतजार रहता है. खासकर iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इस सेल में फिर से कम कीमत पर iPhone खरीदने का मौका रहेगा. Flipkart ने Early Bird डील्स की पहली झलक दिखा रहा है. लेकिन, कंपनी की सोशल मीडिया टीम से एक बड़ी गलती हो गई. कंपनी ने गलती से iPhone 17 पर मिलने वाले सबसे बड़े डिस्काउंट की कीमतों को पब्लिक में लीक कर दिया है.

iPhone 17 की सेल कीमत लीक

Flipkart के ऑफिशियल मोबाइल्स इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए गलती से आने वाली Big Billion Days Sale में मिलने वाले iPhone 17 की लीक हुई कीमतों को "Top deals coming soon" सेक्शन में दिखा दिया गया. लीक हुई तस्वीर के अनुसार, इस साल सेल के दौरान iPhone 17 की शुरुआती कीमत 7X,XXX रुपये (यानी 70,000 से 79,900 रुपये के बीच) दिखाई गई है.

हालांकि, Flipkart ने अभी तक ऑफिशियली ये साफ नहीं किया है कि इस लीक हुई कीमत पर iPhone का कौन सा स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा. लीक हुई कीमत के साथ लगे एक स्टार (*) मार्क से पता चलता है कि ये इफैक्टिव कीमत अलग-अलग बैंक डिस्काउंट्स और अतिरिक्त नियमों व शर्तों के साथ होगी. अगर अभी के मार्केट रेट से तुलना करें, तो Flipkart पर अभी iPhone 17 की रेगुलर लिस्टिंग प्राइस 98,400 रुपये है. ऐसे में सेल के दौरान 7X,XXX  रुपये की यह लीक हुई कीमत काफी कमाल की डील हो सकती है.

कमाल के ऑफर्स और बचत

Big Billion Days Sale के दौरान Flipkart ग्राहकों को कई दूसरे कैश ऑफर्स भी दे रहा है. सेल के दौरान ग्राहकों को 1,250 रुपये के स्पेशल वेलकम वाउचर्स दिए जाएंगे. खरीदारी करने पर Axis Bank और ICICI बैंक के सेलेक्टेड कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर सीधे 10% की इंस्टैंट बचत मिलेगी. इसके अलावा, No-cost EMI ऑप्शन्स और Flipkart Pay Later जैसे सुविधाजनक पेमेंट ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं. Flipkart की ये खास Early Bird डील्स 24 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं. इसमें iPhone 17 उन सेलेक्टेड स्मार्टफोन्स में सबसे आगे है जिन्हें प्री-सेल प्रीव्यू में दिखाया गया है.

आपको बता दें कि अगर iPhone 17 पर ये डील मिलती है तो ये धमाकेदार लीक प्राइस भारतीय ग्राहकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होगी. हाल ही में Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया है. इस लॉन्च के तुरंत बाद पुराने मॉडल्स की आधिकारिक कीमतों में भारी इजाफा किया गया है.

ये भी पढ़ें- Amazon की महासेल.. इस दिन से होगी शुरू, स्मार्टफोन से TV तक पर भारी छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flipkart Big Billion Days 2026, Flipkart Big Billion Days 2026 Date, IPhone 17, IPhone 17 Sale, Apple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com