आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के स्कूलों को शानदार बताते हुए बीजेपी पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 19,700 स्कूलों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 19,200 स्कूलों को शानदार बना दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की नीयत साफ है.
केजरीवाल ने कहा कि वो बीजेपी को पंजाब के 1000 स्कूलों के निरीक्षण की चुनौती देते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा ही हम गुजरात के स्कूलों में करना चाहेंगे. केजरीवाल कहा कि सीजेपी के लोगों ने जब बीजेपी शासित राज्यों के स्कूलों की जांच करने में जुटी है तो उनकी सच्चाई सामने आई है. उन्होंने आरोप लगाए कि पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने का काम शुरू कर दिया गया है.
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि मात्रा साढ़े चार साल के अंदर हमने पंजाब के स्कूल इतने शानदार बना दिए हैं. राज्य की कुल 19,700 स्कूलों में से हमने 19,200 को शानदार बना दिया है. बाकी तो 500 स्कूल रह गए हैं उनको भी एक- डेढ़ साल के अंदर ठीक कर देंगे. उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब के सकारी स्कूलों का एजुकेशन पूरे देश में नंबर वन है. हमने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है. ये नीति आयोग की रिपोर्ट है. उन्होंने कहा कि जब हमारी 2022 में सरकार बनी थी तो पंजाब 28वें पोजीशन पर था.
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 2018 का एक वीडियो दिखाकर पंजाब के स्कूलों को खराब दिखाया जा रहा है. लेकिन उस समय तो कांग्रेस की सरकार थी. उन्होंने दावा किया कि अकाली दल के एक कार्यकर्ता ने स्कूल को लेकर एक्स पर पोस्ट किया तो हमारी शिक्षा मंत्री ने उस स्कूल को ग्रांट दे दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों, टीचर और बच्चों ने मिलकर स्कूलों को ठीक किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं