Israel Hamas War Live Updates: इजरायल-हमास युद्ध का आज 16वां दिन है. यह युद्ध अब एक भयंकर रूप ले चुका है. जिसमें हजारों की संख्या में लोग मारे गए है और भारी संख्या में लोग घायल हैं. इस युद्ध से जुड़ी ताजा अपडेट ये है कि इजरायल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक किया है. जिसमें आज कम से कम 11 फिलिस्तीनी के मारे जाने की खबर है. वहीं, गाजा ने कहा है कि इजरायल के हवाई हमलों में सैकड़ों बच्चों सहित कम से कम 4,385 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इससे पहले इजरायल द्वारा चेतावनी दी गई थी कि वह गाजा के उत्तर में अपने हमलों को बढ़ाएगा.इसलिए इजरायल ने गाजावासियों से दक्षिण की ओर जाने का आह्वान किया.जिसमें कहा गया था कि गाजा के लोग पनी सुरक्षा के लिए दक्षिण की ओर बढ़ें. इजरायली सेना प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, "हम गाजा सिटी के क्षेत्र में हमला करना जारी रखेंगे और हमले बढ़ाएंगे."
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Israel-Hamas War, Israel-Gaza War, Israel News, Gaza Attack, IsraelPalestineConflict