रॉयल बहरीन अस्पताल ने कथित तौर पर फिलिस्तीन विरोधी ट्वीट पोस्ट करने के बाद एक भारतीय मूल के डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया है. डॉ. सुनील राव ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में इजरायल के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया था. एक्स पर डॉ. सुनील राव को नौकरी से निकालने की घोषणा करते हुए, रॉयल बहरीन अस्पताल ने कहा, "यह हमारी जानकारी में आया है कि हमारे अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन में विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे डॉ. सुनील राव ने ऐसे ट्वीट पोस्ट किए हैं, जो हमारे समाज के लिए अपमानजनक हैं. हम पुष्टि करना चाहेंगे कि उनके ट्वीट और विचारधारा व्यक्तिगत हैं और अस्पताल की राय और मूल्यों को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं."
— RoyalBahrainHospital (@RBHospital) October 19, 2023
अस्पताल ने कहा, "यह हमारी आचार संहिता का उल्लंघन है और हमने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है और उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं." डॉ. राव ने भी माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि उनकी टिप्पणी असंवेदनशील थी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डॉ. राव ने एक्स पर लिखा, "मैं इस मंच पर पोस्ट किए गए अपने बयान के लिए माफी मांगना चाहूंगा. यह वर्तमान घटना के संदर्भ में असंवेदनशील था. एक डॉक्टर के रूप में सभी का जीवन मायने रखता है. मैं इस देश, इसके लोगों और इसके धर्म का गहराई से सम्मान करता हूं क्योंकि मैं यहां पिछले 10 साल से रह रहा हूं."
I would like to apologized about the statement that I posted on this platform.
— SUNIL J RAO (@shilpasunil_rao) October 19, 2023
It was insensitive in the context of the current event. As a doctor all lives matter. I respect this country its people and its religion deeply as I have been here for past 10 years.
كلماتي و افعالي
उधर, अमेरिका के यह कहने के बाद कि इराक और सीरिया में उसके सैन्य ठिकानों पर तेजी से हमले हो रहे हैं. ताजा चिंताएं हैं कि हमास के साथ इजरायल का युद्ध मध्य पूर्व में एक बड़े संघर्ष को जन्म देगा. एक अमेरिकी विध्वंसक ने यमन स्थित हूतीआतंकवादियों द्वारा इजरायल की ओर लॉन्च की गई क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों को भी मार गिराया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं