बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:
जहां सबसे ज्यादा अंडरवर्ल्ड हैं वहां सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट या पूंजी निवेश क्यों होता है? ये सवाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के व्यापारियों और उद्योगपतियों से शक्रुवार को एक कार्यक्रम में पूछा. नीतीश बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की 90वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. हालांकि इस समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मुख्य अतिथि थे, लेकिन नीतीश ने अपने भाषण में राज्य में निवेश को लेकर भड़ास निकाली.
नीतीश कुमार ने राज्य की कानून व्यवस्था के प्रति उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि हर अपराध के बाद राज्य सरकार तत्काल करवाई करती है और अपराध के आंकड़ों से भी देखें तो अन्य राज्यों से बिहार की स्थिति अच्छी है.
राज्य में निवेश की संभावना हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बाहर जाकर खूब पैसा कमाते हैं, लेकिन अगर वो थोड़ा-मोड़ा बिहार में भी पैसा लगाएंगे तो राज्य का भी भला होगा और राज्य में रोजगार की संभावना बढ़ेगी.
नीतीश ने बार-बार अपने भाषण में राज्य के उपद्योगपतियों को रेडीमेड गारमेंट के क्षेत्र में निवेश करने और बिहार में इसकी संभावना तलाशने की अपील की, क्योंकि उनके अनुसार जब बांग्लादेश इस क्षेत्र में इतना बड़ा केंद्र बन सकता हैं तब बिहार में भी मेहनतकश लोगों की अपार संख्या हैं.
नीतीश की मानें तो पूर्व के दिनों में राज्य में आधारभूत ढांचे का आभाव था, लेकिन इसमें काफी सुधार हुआ है और बिजली क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में लोग अब एयर-कंडीशनर लगाने लगे हैं.
वहीं उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपने भाषण में राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर अपना ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी और राज्य में निवेश के लिए आवश्यक माहौल बनाने के लिए कहा. हामिद अंसारी की मानें तो वर्तमान विकास दर से बिहार को कम से कम विकसित राज्यों की श्रेणी में आने में अभी भी दो दशक लग जाएंगे.
इस समारोह में राज्य के बड़े पांच उद्योगपतियों को भी सम्मिलित किया गया और वेदांत के अनिल अग्रवाल ने तो घोषणा भी कर दी कि आने वाले दिनों में राज्य में कई क्षेत्रों में निवेश के लिए उन्होंने राज्य सरकार से बातचीत शुरू की है. अनिल अग्रवाल पटना के ही रहने वाले हैं और राज्य की कानून व्यवस्था के बारे में कहा कि जो क्राइम बिहार में हैं वह बहुत छिटपुट है. लेकिन अनिल अग्रवाल ने माना कि वर्तमान में नीतीश सरकार और केंद्र सरकार दोनों बहुत मजबूत हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, बिहार समाचार, नीतीश कुमार, कानून व्यवस्था, Bihar, Bihar News, Nitish Kumar, Law And Order, Business, बिहार व्यापार