बिहार में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर पहले से जारी असंतोष के बीच BPSC के एक अधिकारी की कथित टिप्पणी ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. परीक्षा अभ्यर्थियों की शिकायतों को लेकर पूछे गए सवाल पर कथित रूप से दिए गए 'Dogs Bark' बयान को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस टिप्पणी को युवाओं और छात्रों का अपमान बताते हुए अधिकारी की बर्खास्तगी की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं की गई तो इससे गलत संदेश जाएगा. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस तेज हो गई है.
अपमानजनक भाषा पर विपक्ष का हमला
BPSC अधिकारी की कथित टिप्पणी सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सरकार और आयोग दोनों को घेरना शुरू कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी अधिकारी को छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. उनके अनुसार यह केवल एक बयान नहीं बल्कि उन लाखों युवाओं की भावनाओं का अपमान है जो रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.
"हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंकें हजार!''
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 24, 2026
𝐁𝐏𝐒𝐂 का नाम 𝐁𝐉𝐒𝐂 (भाजपा-जदयू सर्विस कमीशन) कर देना चाहिए क्योंकि 𝐁𝐉𝐏-𝐉𝐃𝐔 नेताओं के साथ लेन देन का सेटिंग हो गया, अब समझ लीजिए 𝐁𝐏𝐒𝐂 की हर परीक्षा में सफलता का सेटिंग हो गया।
𝐁𝐏𝐒𝐂 में भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में पेपर… pic.twitter.com/J4IgdmBb2K
सोशल मीडिया पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा: "हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंकें हजार!'' BPSC का नाम BJSC (भाजपा-जदयू सर्विस कमीशन) कर देना चाहिए क्योंकि BJP-JDU नेताओं के साथ लेन देन का सेटिंग हो गया, अब समझ लीजिए BPSC की हर परीक्षा में सफलता का सेटिंग हो गया. BPSC में भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितता की शिकायत कर रहे अभ्यर्थी कुत्ते हैं और BPSC कुत्तों को कुचल देनेवाला बेपरवाह मदमस्त हाथी? BPSC प्रेस कॉन्फ्रेंस में BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर से पूछा गया कि छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इस पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने दिया यह जवाब. शर्मनाक, मुख्यमंत्री जैसी यह अधिकारियों की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी."
पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने का मुद्दा उठाया
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार पेपर लीक हुए, परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और परिणाम जारी करने में भी लंबा समय लगा, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उनका कहना है कि रोजगार और भर्ती से जुड़े विषय युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं, इसलिए सरकार को इन शिकायतों को गंभीरता से लेना चाहिए.

BPSC Controversy: तेजस्वी यादव का पत्र
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
आरजेडी नेता ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और अभ्यर्थियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.
#WATCH पटना (बिहार): तेजस्वी यादव गर्दनीबाग विरोध स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2026
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "कई वर्षों से आपकी मांग रही है और उस मांग का समर्थन करने हम आप लोगों को बीच आए हैं। जितने भी जनवितरण विक्रेता हैं उनकी मांग… pic.twitter.com/DcRPyAAzdh
बीपीएससी के वायरल वीडियो पर सीएम ने लिया संज्ञान
अब इस मामले पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए हैं. गौरतलब है आंदोलन कर रहे छात्रों के आरोप पर बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने विवादास्पद बयान दिया था. परीक्षा नियंत्रक ने कहा था "हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार". 70वीं बीपीएससी में तीसरी रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका पर सवाल उठा रहे अभ्यर्थी के आरोपों पर सफाई देते हुए परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने विवादास्पद टिप्पणी की थी.
प्रदर्शनकारियों से मिले तेजस्वी
इस बीच तेजस्वी यादव गर्दनीबाग स्थित विरोध प्रदर्शन स्थल भी पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा "कई वर्षों से आपकी मांग रही है और उस मांग का समर्थन करने हम आप लोगों को बीच आए हैं. जितने भी जनवितरण विक्रेता हैं उनकी मांग जो है संगठन द्वारा मुझे सौंपी गई है और हम पूरी मजबूती के साथ आप लोगों के साथ खड़े हैं. हम आप लोगों की मांगों को उठाने का काम करेंगे और बिहार राज्य के गोदान में जो भ्रष्टाचार हो रहा है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. मौजूदा सरकार के करनी और कथनी में बहुत अंतर है हम चाहेंगे कि सरकार के तरफ से कोई आकर आपसे कोई बात करें और आपकी मांगे सुने और उसे पूरा किया जाए. हमसे जो प्रयास होगा वो हम करेंगे."
यह भी पढ़ें : IAS राजेश कुमार कौन हैं? जिन्हें 'कुत्ते भौंके हजार' वाले बयान के बाद किया गया सस्पेंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं