विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2016

11 साल बाद शहाबुद्दीन जेल से रिहा, बोले- 'लालू ही मेरे नेता, नीतीश परिस्थितियों के मुख्‍यमंत्री'

11 साल बाद शहाबुद्दीन जेल से रिहा, बोले- 'लालू ही मेरे नेता, नीतीश परिस्थितियों के मुख्‍यमंत्री'
भागलपुर जेल से बाहर आते शहाबुद्दीन...
  • पटना हाईकोर्ट से राजीव रोशन मर्डर केस में जमानत मिलने के बाद हुई रिहाई.
  • रिहाई के वक्‍त कई मंत्री, विधायक भी शहाबुद्दीन की अगवानी के लिए पहुंचे.
  • शहाबुद्दीन ने कहा, सब जानते हैं कि मुझे फंसाया गया है.
पटना: बिहार के बाहुबली नेता और सीवान के पूर्व आरजेडी सांसद शहाबुद्दीन को 11 साल बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. पटना हाइकोर्ट से राजीव रोशन मर्डर केस में जमानत मिलने के बाद शहाबुद्दीन की भागलपुर जेल से रिहाई हुई.

जेल से रिहाई के वक्‍त राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी शहाबुद्दीन की अगवानी के लिए पहुंचे थे. इसके अलावा भारी संख्‍या में उनके समर्थक भी साथ हैं.

भागलपुर जेल में बंद शहाबुद्दीन के स्वागत के लिए रात से ही समर्थक जेल के बाहर जमा थे. साल 2014 के राजीव रोशन हत्याकांड में शहाबुद्दीन को ज़मानत मिली थी, जिसके बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ़ हो गया. राजीव रोशन 2004 में दो भाईयों गिरिश राज और सतीश राज की हत्या के मामले में गवाह था.

भागलपुर जेल से बाहर आने के बाद शहाबुद्दीन ने कहा कि 'लालू यादव ही मेरे नेता है. नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्‍यमंत्री हैं. सब जानते हैं कि मुझे फंसाया गया है'.

बीजेपी ने शहाबुद्दीन की रिहाई को बिहार में जंगल राज की वापसी बताया है. बीजेपी का कहना है कि शहाबुद्दीन की रिहाई से फिर से दहशत का माहौल बनेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, शहाबुद्दीन, भागलपुर जेल, राजीव रोशन हत्‍याकांड, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, राजद, Bihar, Shahabuddin, Bhagalpur, Rajiv Roshan Murder Case, Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com