Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले, 28 वर्षीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपनी दूसरी कोशिश में 85.83 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था. इस थ्रो के दम पर नीरज ने सिल्वर मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की. भले ही नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल नहीं जीत पीए लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में एक बड़ा कारनामा करने में सफल हो गए.
कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले जैवलिन थ्रोअर
नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले भारत के पहलरे एथलीट बन गए हैं. नीरज ने साल 2018 में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. उस समय नीरज ने 86.47 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. अब नीरज ने ग्लासगो गेम्स में जैवलिन थ्रो इवेंट में 85.83 मीटर का थ्रो करके सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की. बता दें कि 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रोअर एथलीट काशीनाथ नाइक ने ब्रांन्ज मेडल जीता था. कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में काशीनाथ नाइक भारत की ओर से जैवलिन थ्रो में मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे.
नीरज बने भारत के सबसे सफल CWG जैवलिन थ्रोअर
भारतीय नेशनल रिकॉर्ड होल्डर पहले ही ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार मेडल जीत चुके थे. लेकिन शुक्रवार की कामयाबी नीरज के लिए खास है, क्योंकि पिछले साल उन्हें चोटों से जूझना पड़ा था और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले उन्होंने सिर्फ दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था.
कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर
- काशीनाथ नाइक- 2010- 74.29 मीटर थ्रो- ब्रांन्ज मेडल
- नीरज चोपड़ा- 2018- 86.47 मीटर थ्रो- गोल्ड मेडल
- नीरज चोपड़ा- 2026- 85.83 मीटर थो- सिल्वर मेडल
- यशवीर सिंह- 2026- 85.41 मीटर थ्रो- बांन्ज मेडल
नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में जो मेडल जीते हैं, उनकी पूरी लिस्ट
- ओलंपिक: गोल्ड (टोक्यो 2020), सिल्वर (पेरिस 2024)
- वर्ल्ड चैंपियनशिप: गोल्ड (बुडापेस्ट 2023), सिल्वर (ओरेगन 2022)
- डायमंड लीग: पहला स्थान (2022), दूसरा स्थान (2023, 2024, 2025)
- कॉमनवेल्थ गेम्स: गोल्ड (गोल्ड कोस्ट 2018), सिल्वर (ग्लासगो 2026)
ये भी पढ़ें- CWG 2026: 36 साल बाद एक साइकिल मैकेनिक की बेटी ने जीता जूडो का गोल्ड, 96 साल में पहली बार 10 बॉक्सर्स फाइनल में
ये भी पढ़ें- CWG 2026: गोल्ड गंवाने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं