- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
- दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा को सह मेजबान बनाने की मांग की है. जिस पर सियासत होती नजर आ रही है.
- बबीता फोगाट ने इस मामले में दीपेंद्र हुड्डा के प्रदर्शन को लेकर उन पर निशाना साधा है.
भारत 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने वाला है. गुजरात के अहमदाबाद को आधिकारिक मेजबान घोषित किया किया गया है. जिस पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल उठाया है. उन्होंने हरियाणा के चार अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया है. जिस पर पूर्व रेसलर और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने पलटवार किया है. ऐसे में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी से जुड़ा यह मुद्दा फिलहाल दिल्ली से लेकर हरियाणा तक गर्माता जा रहा है. कांग्रेस और बीजेपी के नेता इस मामले में आमने-सामने नजर आ रहे हैं.
दीपेंद्र हुड्डा ने उठाया मेजबानी का मुद्दा
दीपेंद्र हुड्डा ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करते हुए कहा 'मेडल हरियाणा देता है, खेल गुजरात मे क्यों? संसद परिसर में कॉमनवेल्थ खेल 2030 के लिए हरियाणा को मेजबान या सह-मेजबान राज्य बनाने की मांग को लेकर हरियाणा के साथी सांसदों, सांसद जयप्रकाश जेपी, सांसद वरुण मुलाना, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और सांसद कर्मबीर बौद्ध के साथ प्रदर्शन किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता में चाहे ओलंपिक, एशियाई या राष्ट्रमंडल खेल हों सभी में 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी ही भारत माता की झोली में लाते हैं. संसद में हम अब तक सरकार से यही अपील कर रहे थे कि यदि भारत को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अवसर मिलता है, तो हरियाणा को भी इसमें शामिल किया जाए. पूर्ण मेजबान न सही, तो कम से कम सह-मेजबान प्रदेश अवश्य बनाया जाए.'
मेडल हरियाणा देता है, खेल गुजरात मे क्यों?
— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) August 3, 2026
आज संसद परिसर में कॉमनवेल्थ खेल 2030 के लिए हरियाणा को मेजबान या सह-मेजबान राज्य बनाने की मांग को लेकर हरियाणा के साथी सांसदों - सांसद जयप्रकाश जेपी जी, सांसद @VarunMullana जी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी जी और सांसद कर्मबीर बौद्ध जी के साथ… pic.twitter.com/E83Ugt9Yo1
बबीता फोगाट का पलटवार
दीपेंद्र हुड्डा की मांग पर पूर्व रेसलर बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा '2010 में जब कॉमनवेल्थ गेम्स दिल्ली में हुआ था तब ये आवाज क्यों नहीं उठाई दीपेंद्र जी आपने? 10 साल तक जब आप हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे तब हरियाणा की मेजबानी की याद नहीं आई आपको? एक नेशनल स्तर का गेम्स तो हरियाणा में कराया नहीं गया आपसे! जब कोई अंतराष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन किसी राज्य में होता है तो वह आयोजन देश कर रहा होता है तो मेजबानी देश का कहलाता है. 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में विश्व में चौथा स्थान भारत ने अपने खिलाड़ियों की वजह से प्राप्त किया उस पर एक ट्वीट तो किया नहीं गया आपके आका से और पार्लियामेंट के बाहर हरियाणा की मेजबानी का नौटंकी कर रहे है. खैर जैसा गुरु वैसा चेला! राहुल गांधी सदन में नाटक कर रहे आप लोग बाहर! करते रहिए नौटंकी, दिखाते रहिए नौटंकी, खेलते रहिए नौटंकी,अहलुवा नौटंकी!'
@BabitaPhogat जी, आख़िर आप चाहती क्या हैं?
— Pearl Choudhary (@pearlpataudi) August 3, 2026
क्या हरियाणा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी न करे? क्या हरियाणा को यह अवसर ही न मिले?
आपका पूरा ट्वीट हरियाणा के हित में नहीं, बल्कि उसकी मेजबानी की माँग के विरोध में दिखाई देता है। क्या आपको मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP की क्षमता पर भरोसा… https://t.co/OZAUixmxNB
बबीता फोगाट के इस ट्वीट के बाद इस मुद्दे पर हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के नेता अब आमने-सामने नजर आ रहे हैं. वहीं बबीता फोगाट पर हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पीरल चौधरी ने भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा क्या हरियाणा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी न करे? क्या हरियाणा को यह अवसर ही न मिले?.
ये भी पढ़ेंः जनता का विश्वास अब BJP से खत्म; बांकीपुर नतीजे को लेकर धर्मेंद्र यादव, मदरसा पर केशव प्रसाद मौर्य को घेरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं