विज्ञापन

CWG 2026: साइकिल मैकेनिक की बेटी बनी गोल्डन गर्ल, 36 साल बाद जूडो में गोल्ड, बॉक्सिंग में भी टूटा 96 साल का रिकॉर्ड

india medal tally in commonwealth games 2026: ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 23 मेडल जीते गए हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत अभी ओवरऑल रैंकिंग में 10वें स्थान पर है.

CWG 2026: साइकिल मैकेनिक की बेटी बनी गोल्डन गर्ल, 36 साल बाद जूडो में गोल्ड, बॉक्सिंग में भी टूटा 96 साल का रिकॉर्ड
CWG 2026: After 36 years, a cycle mechanic's daughter wins judo gold

Asmita Dey: डबल ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ राजस्थान के 25 साल के यशवीर सिंह ने अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के पोडियम पर पांव जमा दिये. नीरज-यशवीर की जोड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स जैवलिन में सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते तो तेजस्विन शंकर ने घुटने में चोट के बावजूद डेकाथलन में इतिहास कायम कर दिया.  जैवलिन और डेकाथलन से पहले त्रिपुरा की रहनेवाली उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्पेक्टर अस्मिता और दिल्ली के हर्ष सिंह ने दो गोल्ड जीतकर सबको हैरान कर दिया, जूडो में भारत ने पहली बार दो गोल्ड समेत 3 पदक जीते. 

नीरज ने नदीम को पछाड़ा, यशवीर ने पोडियम पर लगाई छलांग
कॉमनवेल्थ गेम्स के जैवलिन के फ़ाइनल का इंतज़ार फ़ैन्स ओलिंपिक्स की तरह करते रहे. ख़ासकर फ़ैन्स की नज़रें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के नदीम अरशद की राइवलरी पर टिकी रहीं. फ़ाइनल में नीरज चोपड़ा ने सीज़न का अपना बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर के साथ पोडियम पर जगह पक्का कर लिया. नीरज ने सिल्वर मेडल जीता तो राजस्थान के 25 साल के यशवीर सिंह ने अपने आख़िरी थ्रो में करियर का बेहतरीन प्रदर्शन कर जैवलिन से दूसरा पदक पक्का कर दिया. यशवीर ने अपने बेस्ट 85.41 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता.

श्रीलंका को गोल्ड, पाकिस्तान OUT
पाकिस्तान के डिफेंडिंग चैंपियन नदीम अरशद 80 मीटर की सीमा भी नहीं पार कर सके. ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन नदीम अरशद 77.41 मीटर ही जैवलिन फेंक सके. जैवलिन का गोल्ड श्रीलंका के रुमेश थारंगा के नाम रहा. रुमेश थारंगा ने 89.75 मीटर के साथ श्रीलंका के लिए इन गेम्स में 20 साल बाद पहला गोल्ड मेडल जीता.     

बेमिसाल रहे तेजस्विन शंकर
जैवलिन के फ़ाइनल के दौरान ही दिल्ली के बेहद टैलेंटेड तेजस्विन शंकर के डेकाथलन में कांस्य पदक जीतने की ख़बर ने भारतीय कैंप का जोश दुगुना कर दिया. तेजस्विन घुटने में चोट के बावजूद कॉमनवेल्थ में डेकाथलन का पहला और ऐतिहासिक पदक जीतने में कामयाब रहे. तेजल्विन ने 7976 अंकों के साथ ब्रॉन्ज़ अपने नाम किया. 

जूडो में पहली बार डबल गोल्ड
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो के खिलाड़ियों ने उम्मीद से बढ़कर कारनामा कर सबको हैरान कर दिया. 1990 से लेकर अबतक 36 साल में पहली बार त्रिपुरा की रहनेवाली और यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर सबको दंग कर दिया. कुछ ही मिनट बाद 23 साल के दिल्ली के हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज़ को हराकर डबल धमाल कर दिया.  मध्य प्रदेश की यामिनी मौर्य ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर इसे भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन बना दिया. 

96 साल में पहली बार 10 बॉक्सर्स फ़ाइनल में
बॉक्सर्स तो इस टूर्नामेंट में भारतीय कैंप की जान बन गए हैं. एक के बाद एक लगातार भारतीय बॉक्सर्स की जीत की ख़बर खेलप्रेमियों के दिल जीतती रही. भारत की 6 महिलाएं और 4 पुरुष यानी 10 में से 10 बॉक्सर्स ने सेमीफ़ाइनल जीतकर फ़ाइनल में जगह बना ली है. 

भारत के मेडल: 23 पदक (5 गोल्ड, 12 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज़)

गोल्ड-3
1. मीराबाई चानू- GOLD – वेटलिफ़्टिंग 
2. शर्मिला धनखड़- GOLD- पैरा शॉटपुट
3. दिलीप गावित- GOLD- पैरा 100मीटर 
4. अस्मिता देब- GOLD- जूडो..............आज
5. हर्ष सिंह- GOLD- जूडो ...................आज

सिल्वर-12 
6. मो. बासिल- पैरा 100 मीटर-
7. मुरली श्रीशंकर- लॉन्ग जंप, एथलेटिक्स
8. सर्वेश कुशारे- हाई-जंप - एथलेटिक्स 
9. अजय बाबू- वेटलिफ़्टिंग
10. ऋषिकांत सिंह- वेटलिफ़्टिंग
11. राजा मुथापंडी- वेटलिफ़्टिंग
12. ज्ञानेश्वरी यादव- वेटलिफ़्टिंग
13. हरजिंदर कौर- वेटलिफ़्टिंग- 
14. गुलवीर सिंह- 10,000मीटर- एथलेटिक्स
15. लवप्रीत सिंह- वेटलिफ़्टिंग 
16. नीरज चोपड़ा- जैवलिन सिल्वर
17. यामिनी मौर्य- जूडो- सिल्वर

ब्रॉन्ज़-3
18. बिंदियारानी देवी- वेटलिफ़्टिंग
19. झंडू कुमार- पैरा हैवीवेट पावरलिफ़्टिंग
20. शिल्पा शाइला- पैरा शॉटपुट
21. सीमा- डिस्कस, एथलेटिक्स
22. तेजस्विन शंकर – डेकाथलन, एथलेटिक्स 
23. यशवीर सिंह – जैवलिन- ब्रांन्ज

भारत के 23 मेडल
9 महिलाएं- 14 पुरुष
11 एथलेटिक्स
8 वेटलिफ़्टिंग
3 जूडो
1 पैरा पावरलिफ़्टिंग

एथलेटिक्स के पदक
7 एथलेटिक्स- Long Jump, हाई जंप, 10,000मीटर, डेकाथलन, जैवलिन 
2 पैरा शॉटपुट- एथलेटिक्स (Gold, Bronze)
2 पैरा 100 मीटर- एथलेटिक्स (Gold, Silver) 

फ़ाइनल में पहुंचनेवाले भारतीय बॉक्सर्स
1. प्रीति- 54किग्रा
2. अंकुश- 80 किग्रा
3. जैस्मिन- 57 किग्रा
4. अरुंधती- 70 किग्रा
5. जादुमणि- 55 किग्रा
6. साक्षी- 51 किग्रा
7. प्रिया- 60 किग्रा
8. लवलीना- 75 किग्रा
9. सचिन 60 किग्रा
10. नरेन्दर- 90 प्लस किग्रा
6 महिला बॉक्सर्स, 4 पुरुष बॉक्सर्स

ये भी पढ़ें- CWG 2026: गोल्ड गंवाने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com